रविवार, 3 अगस्त 2025

हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्य शीघ्र पूर्ण करें - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, वृक्षारोपण कार्य आगामी 15 दिन में करें संपन्न

भोपाल: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृक्षारोपण कार्य को आगामी 15 दिवस में पूरा कराने की बात कही। नवीन सर्किट हाउस रीवा में उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में भूसा शेड, गौवंश शेड और प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशासनिक भवन का कार्य अगस्त माह में पूर्ण कर लिया जाए साथ ही हिनौती गौधाम में फेंसिंग का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने गौधाम में 5 हजार वृक्षों के रोपण का कार्य आगामी 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए तथा कहा कि इनकी सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। आयुक्त नगर निगम रीवा डॉ सौरभ सोनवड़े, डीएफओ श्री लोकेश निरापुरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: खंडवा के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा डॉ अम्बेडकर चैत्यभूमि स्मारक मुंबई के दर्शन का सुनहरा अवसर

खंडवा-  मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना एक बार फिर जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आस्था, सम्मान और...