खंडवा- खंडवा में यातायात की विभिन्न समस्याओं को लेकर सद्भावना मंच का प्रतिनिधि मंडल स्थानीय यातायात थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह परिहार से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने मुख्य रूप से खंडवा जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित ट्रैफिक प्रीपेड बूथ को पुनः प्रारंभ करने की मांग की। इसके साथ ही खंडवा में अनावश्यक बने स्पीड ब्रेकर्स की संख्या कम करने, यातायात सुगम करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग पर पुरजोर ध्यान केंद्रित करने और अनावश्यक चालानी कार्रवाई न करने आदि विषयों पर भी श्री परिहार से चर्चा की।कुछ स्थानों पर ट्रकों और डंपरों से अवैध वसूली की मिल रही शिकायतों की भी उन्हें जानकारी दी। इस अवसर पर सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, सुरेन्द्र गीते, गणेश भावसार, कमल नागपाल, निर्ममंगवानी, राधेश्याम शाक्य, नरेंद्र दवे, राजेश पोरपंथ, सुभाष मीणा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें