शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

आधे अधूरे प्रधानमंत्री आवास से लोगों की जिंदगी हुई बेहाल




खंडवा हर व्यक्ति का सपना होता है अपना घर। लोगों का यह सपना सच भी हुआ प्रधानमंत्री आवास से। किन्तु आज दूसरी किस्त के इन्तजार में कुछ लोगों को आधें अधुरे छत विहीन मकानों में रहने पर मजबूर होना पड रहा हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से अवगत करवाते हुए जिला शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि खंडवा में प्रधानमंत्री आवास मिलना एक सुखद एहसास था लोगों के लिए। मगर अब लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास जी का जंजाल बन गया है कारण जिन लोगों ने सपना देखा था कि हमारा अपना सुंदर घर होगा, आवास होगा परिवार के साथ नए आवास में खुशियों के पल बिताएंगे मगर लोगों के सपने उस वक्त मुसीबत में बदल गए जब करीबन डेढ़ वर्षो से प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त लोगों के पास नहीं पहुंची ऐसी स्थिति में जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास का काम इस उम्मीद पर करवा लिया कि उनका आवास दो चार महीने में बनकर तैयार हो जाएगा और उसी आस में लोगों ने अपने बने बनाए कच्चे मकानों को तोड़ दिया और किराए के मकानों में रहने लगें अब समस्या यह उत्पन्न हो गई कि आधे अधूरे आवास में लोग किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर है। कारण साफ नजर आ रहा है आवास की दूसरी किस्त लोगों के खातों में ना डाले जाना। लोग इतने परेशान हैं कि जो कच्चे मकान उन्होंने इस उम्मीद पर तोड़े थे कि कुछ समय बाद अपना खुद का पक्का मकान होगा और वह किराए के मकान में रहने लगे मगर आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि लोग किराया नहीं दे पा रहे हैं और ना प्रशासन द्वारा दूसरी किस्त लोगों के खातों में डाली जा रही है। जब लोग शासन प्रशासन के जुम्मेंदारों से इस बारे में बात करते हैं तो सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें