मंगलवार, 5 जनवरी 2021

अयोध्या में रामजी का मंदिर भव्य और दिव्य बनेगा - पंडित श्याम मनावत



खंडवा- भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के कीर्ति स्तंभ है। वे पूर्ण अतीत पूर्ण अवतार हैं। वह मर्यादा पुरुषोत्तम है। वह भारतीय संस्कृति का प्रतीक है इसलिए उनका मंदिर पूरे विश्व की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। समस्त हिंदू समाज अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को बनाएगा और ईश्वरी शक्ति उसे दिव्य बनाएगी। यह उद्गार मानस मर्मज्ञ पंडित श्याम स्वरूप मनावत ने ग्राम आनंदपुर खैगांव में चल रही तीन दिवसीय रामकथा में प्रचवन देते हुए व्यक्त किए। पंडित मनावत जी ने कहा कि राम कथा में दस से जुड़े दो चरित्र हैं, एक है महाराज दशरथ और दूसरा है दश मुख दशानन। दशरथ वे है जो संसार को राम देते हैं और दशानन वह है जो राम का शत्रु है। इसलिए दशरथ के वंशज संसार को राम मंदिर देंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है और पूरे देश में जनजागरण के लिए शोभायात्राएं एवं कथाओं को आयोजन चल रहा है। आनंदपुर खैगांव में पंडित श्यामस्वरूप मनावत जी के मुखारविंद से तीन दिवसीय रामकथा चल रही है जिसका समापन बुधवार को होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र-अयोध्या में नव भव्य-दिव्य बनने वाले भगवान श्रीराम जी के मंदिर के निमित निधि-समर्पण महाजनजगरण अभियान हेतु आनंदपुर खैगांव में जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने श्री राम कथा में व्यासपीठ का पूजन किया व कथाकार श्रध्येय पंडित श्यामस्वरूप मनावत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मालव प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल, विभाग प्रचारक राजकुमार भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, विधायक देवेंद्र वर्मा, विहिप संगठन मंत्री सुरेश गुर्जर, विहिप जिलाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, सुनील जैन, अरुण सिंह मुन्ना, आशीष चटकेले, अनिल वर्मा, मंगलेश तोमर, श्रृंगी उपाध्याय, कपिल अग्रवाल, महेश चौधरी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें