खंडवा- देशव्यापी संविधान में महासंशोधन सुझाव के लिए एक युवा ने संकल्प लिया है और 26 नवंबर संविधान दिवस पर अपने पैतृक गांव में ग्रामीणजनों के साथ यात्रा निकालकर इसका शुभारंभ करने जा रहे हैं। शुभारंभ के पश्चात युवा इंजीनियर पूरे देश में भी घूमकर सुझाव एकत्रित करेंगे। कोरोना काल में इंदौर से अपने गांव केनूद आए 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं इंटरनेट इंटरप्रेनर शिवपाल सिंह बादल 15 वर्षो तक इंदौर में रहने के बाद अपने गांव और देश के लिए कुछ करने के उद्देश्य से अपने इंटरनेट बेस्ड बिजऩेस को गांव में ही सेटअप करके यही बसने के बाद गांव केनूद से एक राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन शुरू करने जा रहे है जिसका नाम संविधान महासंशोधन सुझाव आंदोलन है।
इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारतीय संविधान में परिस्थति अनुसार जो संशोधन होना चाहिए उन्हें भारतीय जनता से सुझाव प्राप्त कर तथा भारतीय संसद को सुझाव प्रदान कर सभी को एक साथ संविधान महासंशोधन करवा कर देश को एक नयी दिशा देना है, जिससे देश का आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक एवं समस्त प्रकार का विकास हो।
अभी देश को बार-बार जरुरी कानूनों को बनाने, संशोधित करने तथा हटाने में जो नुकसान होता है वो ना हो। किसी भी जरुरी कानून को बनाने, संशोधित करने तथा हटाने में बहुत से आंदोलन होते है, उनके विरोध में आंदोलन होते है, संसद में बहस करने में समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है एवं कई वर्षो तक किसी जरुरी कानून को बनाने, संशोधित करने तथा हटाने में जो देरी होती है उससे देश के नागरिकों का बहुत च्यादा नुकसान होता है और देश का विकाश नहीं हो पाता।
इस आंदोलन के लिए शिवपाल सिंह बादल 2015 से योजना बना रहे थे। जब उन्होंने एक न्यूज़ देखी की भारत सरकार द्वारा पहली बार डा. भीमराव अंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया। भारत गणराच्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव अंबेडकर के 125 वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया गया। इस आंदोलन के लिए 5 वर्षो तक देश के उन सभी लोगों से बात की जो संविधान को बारीकी से समझते है इनमें देश के वकील, प्रोफेसर, लेखक, इतिहासकार, सामजसेवी शामिल थे।
इस आंदोलन के समस्त समर्थकों द्वारा संपूर्ण भारत में जगह-जगह लोगों से मिलकर, सोशल मीडिया पर कंटेंट अपलोड करके, टीवी डिबेट में जाकर, जन जाकरूकता कर प्रचारित किया जाएगा।
जनता से सुझाव लेने के लिए शिवपाल सिंह बादल द्वारा एक वेबसाइट बनायीं गयी है जिसका नाम डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट कॉम सीबीएएसम डॉटकॉम ओआरजी है। इस वेबसाइट में कोई भी व्यक्ति चाहे आम हो या विशेष हो वो आपने सुझाव दे सकता है। सुझाव देने के लिए नाम एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य नहीं है। वेबसाइट पर प्राप्त सभी देशहित के सुझावों को सूचिबद्ध करके वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर क्रम से दिखाया जाएगा।
क्षेत्र की सभी तरह की जनता जैसे आम नागरिक, सभी राजनैतिक पार्टी के नेता, समाजसेवी, कर्मचारी इस आंदोलन के समर्थक एवं श्रोता के रूप में आमंत्रित है।
केनूद के ग्रामवासियो एवं पधारे समस्त आंदोलन समर्थको को शिवपाल सिंह बादल द्वारा संबोधित किया जाएगा जिसमे कुछ एकत्रित किए गए सुझावों की जानकारी दी जाएगी एवं पधारी जनता से सुझाव लिए जाएंगे तथा आंदोलन के समर्थन में गांव में एक यात्रा निकली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें