खण्डवा- खण्डवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुँवर विजय शाह ने आज भोपाल के राजभवन में मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली। भाजपा ने एक बार फिर हरसूद विधायक व आदिवासी नेता कुँवर विजय शाह पर भरोसा जताते हुए मंत्री पद के लिए चुना है। साथ ही हरसूद क्षेत्र में कुँवर विजय शाह के मंत्री बनाये जाने की खबर सुनते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हरसूद, खालवा, रोशनी सहित उनके कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
1990 में हुए नौवीं विधानसभा के चुनाव में विजय शाह को भाजपा के विधायक के रूप में खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र से चुना गया था. उसके बाद 1993, 1998, 2003, 2008, 2013 और 2018 विजय शाह हरसूद से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए.
विजय शाह का जन्म 1 नवंबर 1962 को हुआ था. उन्होंने एमए तक की शिक्षा हासिल की है. अपने छात्र जीवन से ही विजय शाह राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे. इन्दौर के क्रिश्चियन कॉलेज के छात्रसंघ में उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया. दस से भी अधिक वर्षों तक वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे.
सन 1990 में हुए नौवीं विधानसभा के चुनाव में शाह को भाजपा के विधायक के रूप में खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र से चुना गया था. विजय शाह पहली बार मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के मंत्रिमंडल में 28 जून 2004 को शामिल हुए थे. वे 27 अगस्त 2004 में भी मंत्री बने.
4 दिसंबर 2005 को शिवराजसिंह चौहान के मंत्रिमंडल में भी उन्हें मंत्री के रूप में शामिल किया गया था, फिर 28 अक्टूबर 2009 को उन्हें एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में केबिनेट मंत्री के रूप शामिल किया गया, तबसे वे शिवराज सरकार में मंत्री रहे। उसके बाद आज फिर भाजपा ने हरसूद विधायक कुँवर विजय शाह पर भरोसा जता कर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कुँवर विजय शाह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें