बुधवार, 1 जुलाई 2020

अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस के समय में किया बदलाव



खंडवा- एक जून से रेलवे द्वारा शुरू की गई नई ट्रेन 09089/09090 अहमदाबाद गोरखपुर प्रतिदिन स्पेशल एक्सप्रेस के समय में 1 जुलाई से बदलाव किया गया है। खंडवा स्टेशन पर अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव मिला है। गाड़ी संख्या 09090 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस का खंडवा पहुंचने का समय पूर्व में सुबह 4.35 बजे था जिसे अब बदलकर 1 जुलाई से सुबह 6.30 किया गया है। पूर्व रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि गोरखपुर से चलकर अहमदाबाद की ओर जाने वाली प्रतिदिन चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस का आगमन 1 जुलाई से खंडवा स्टेशन पर सुबह 6.30 बजे हो गया है। 5 मिनट रुककर 6.35 बजे यहाँ से रवाना होगी जो 8.40 बजे भुसावल, 14.35 बजे सूरत, 16.30 बजे वड़ोदरा तथा शाम 18.35 बजे अहमदाबाद यह ट्रेन पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन अहमदाबाद गोरखपुर 09089 का खंडवा पहुँचने का समय पूर्वव्रत प्रतिदिन सुबह 9.35 बजे ही रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें