खण्डवा - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने गुरूवार को पंधाना क्षेत्र के ग्राम सैयदपुर खैगांव के कन्टेन्मेंट क्षेत्र का दौरा कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कन्टेमेंट क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों से कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज केे परिवारजन अपने घरों में ही होम क्वारेंटाइन रहे, यह सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने इस दौरान सैयदपुर खैगांव के ग्रामीणों से भी चर्चा की तथा उन्हें समझाइश दी कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेसिंग ही एक मात्र कारगर उपाय है, अतः घरों से केवल अत्यावश्यक होने पर ही निकलें, क्योंकि घर से बाहर निकलने पर संक्रमण का खतरा बना रहता है। उन्होंने नागरिकों को बताया कि उनकी सुविधा के लिए अधिकारी कर्मचारियों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र में तैनात किया गया है। कोई भी समस्या होने पर या अत्यावश्यक सामग्री की आवश्यकता होने अपने क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को इसके बारे में बतायें खुद बाहर न निकलें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें