खण्डवा- खण्डवा निवासी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर खण्डवा में 20 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी हैं जो कि घासपुरा , सिंधी कॉलोनी , कहारवाड़ी, सराफा बाजार, रामकृष्ण गंज व बड़ा बम क्षेत्र के हैं। सभी को कोविड केयर वार्ड में भर्ती किया गया हैं। इस तरह खण्डवा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 79 हो गई हैं। CMHO डॉ डीएस चौहान ने बताया कि आज इंदौर में उपचार के दौरान खण्डवा निवासी वृद्ध की मौत हो गई हैं। खण्डवा जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 8 मरीजो की मौत हो गई हैं। जबकि पॉजिटिव मरीज की संख्या आज 79 हो गई हैं।
खण्डवा जिले में कुल 21 कन्टेनमेंट क्षेत्र थे जिन्हें 28 दिन से अधिक समय हो गया औऱ संबंधित क्षेत्र में मरीज स्वास्थ्य हो गए हैं जिले में अभी कुल 13 कन्टेनमेंट क्षेत्र बचे हैं।
उल्लेखनीय है कि अब तक 1657 सेम्पल जिले में लिए गए हैं जिसमे से 1137 रिपोर्ट निगेटिव आयी हैं। ये जिला प्रशासन द्वारा सही दिशा में उठाये गए कदमो का ही परिणाम है कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर संदिग्ध मरीजों के सैम्पल्स भेज कर परीक्षण कराया जा रहा है जिसमें ये पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें