खण्डवा - कोरोना संक्रमण के संदिग्ध जांच के लिए उनके सेम्पल लेकर प्रयोगशालाओं को भेजे जा रहे है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि कुल 49 संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट गुरूवार को प्राप्त हुई, जिसमें से 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव एवं 47 अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आईं है।
उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना जांच की जो रिपोर्ट प्राप्त हुई है उसमें कुल 207 रिपोर्ट निगेटिव आईं है। डॉ. चौहान ने बताया कि एक महिला की कोरोना से मृत्यु होना पाया गया है।
अभी कुल 82 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को 16 व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन किया गया है, इस तरह अबतक कुल 416 व्यक्ति होम क्वारेंटाइन किए गए। गुरूवार को कोरोना के संदिग्ध लोगों में से 28 की होम क्वारेंटाइन अवधि पूर्ण हो गई। आज कुल 15 सेम्पल जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए है, अब तक कुल 324 सेम्पल कोरोना जांच के लिए प्रयोगशालाओं को भेजे जा चुके है।
आज होगी 4 मरीजो की छुट्टी
हालाँकि आज 4 कोरोना पीड़ित मरीजों की जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से छुट्टी होगी। डॉ योगेश शर्मा ने बताया कि आज 10 रिपीट रिपोर्ट आईं सभी निगेटिव हैं। चूंकि इनमें से 4 मरीजों की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव हैं इसलिये उनकी आज अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय हैं कि खण्डवा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या में वृद्धि होकर अब तक कुल संख्या 35 हो गई हैं। जिसमें से 8 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 मरीजों को छुट्टी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें