सोमवार, 21 अप्रैल 2025

वर्षा शुरू होने से पहले अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें, कलेक्टर श्री जैन ने निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश



हरदा- कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा शुरू होने से पहले सभी अधूरे निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने की कार्यवाही करें। बैठक में उन्होने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, सेतु निगम, पीआईयू, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में संचालित निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा प्रत्येक कार्य के लिये समय सीमा निर्धारित की। उन्होने पीआईयू के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खिरकिया, करताना एवं अबगांव कला में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल 15 जून से पहले हर हाल में पूर्ण करें ताकि नये शिक्षा सत्र में विद्यार्थी नये भवन में अध्ययन कर सकें। 

       कलेक्टर श्री जैन ने लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्यारंटी अवधि वाली सड़कों की रिपेयरिंग ग्यारंटी पीरियड में संबंधित निर्माण एजेन्सी कराते रहें। 

खण्डवा पुलिस ने "ऑपरेशन सहयोग" के तहत आम जनता को प्रदान किया 11 लाख रुपये कीमत के कुल 73 नग गुमे हुये मोबाइल


गुम मोबाईल मिलने से आम जनता के चेहरे पर लौटी खुशी एवं लोगों दिया खंडवा पुलिस को धन्यवाद 

खंडवा- पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा गुम हुए मोबाईलों की पतारसी हेतु माह मार्च 2025 में एक माह के विशेष अभियान “ऑपरेशन सहयोग" चलवाया गया। इस विशेष अभियान के तहत सायबर सेल एवं समस्त थाना प्रभारीगण को लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं समस्त थानों द्वारा समन्वय स्थापित कर विगत एक माह में कुल 73 मोबाईल कुल कीमती लगभग 11 लाख रुपये के विधिवत् जप्त किए गए।

                    पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा दिनांक 21.04.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में सभी मोबाईलों को उनके धारकों को सौंपा गया, जिससे कुल 73 आवेदक लाभान्वित हुये। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अशोक सिंह चौहान, थाना मोघटरोड खण्डवा श्री धीरेश धारवाल, थाना प्रभारी पदमनगर खण्डवा श्री प्रवीण आर्य, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती गायत्री सोनी एवं प्रभारी कंट्रोल रूम निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। 

                   गुम मोबाईल धारकों को प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाये दी एवं भविष्य मे जागरूक व सतर्क रहकर मोबाईल का उपयोग करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सायबर फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट से बचकर रहें, इस प्रकार की कोई जानकारी आने पर संबंधित थाने अथवा सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर सूचित करे। मोबाईल गुम होने पर ऑन लाइन CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए| 

                     मोबाईल प्राप्त करने वाले आम जनता मे से एक व्यक्ति ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि डेढ़ साल पहले उसका मोबाईल गुमा था, शिकायत करने के बाद मोबाईल मिलने की उम्मीद खो चुका था, किन्तु सायबर सेल से मोबाईल मिलने की सूचना प्राप्त होने पर अप्रत्याशित खुशी हुई| कुछ लोगों ने बताया कि उन्हे विश्वास था कि खंडवा पुलिस उनका गुमा हुआ मोबाईल अवश्य ही ढूँढ़ कर देगी क्योंकि पूर्व मे भी बहुत लोगों के गुमे हुए मोबाईल को सायबर सेल द्वारा प्रदान किये गये हैं।  

सराहनीय भूमिका:- जिला सायबर सेल खण्डवा में निरीक्षक श्रीमती गायत्री सोनी, प्रधान आरक्षक 480 जितेन्द्र राठौर, प्रधान आरक्षक 491 विक्रम वर्मा, आरक्षक 294 सुनील लाडगे, आरक्षक 603 रामनरेश यादव, आरक्षक 821 उदयसिंह, आरक्षक 519 नरेन्द्र, आरक्षक 517 शुभम ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है।

रविवार, 20 अप्रैल 2025

जल गंगा अभिनंदन अभियान के अंतर्गत विभिन्न तीर्थयात्रियों की रैली आयोजित, दीवार लेख के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण संदेश


खंडवा- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला खंडवा विकासखंड कालवा नवांकुर संस्था ज्ञान गंगा संस्थान पैटजन द्वारा लाइट सेक्टर 3 में जल गंगा लाभ अभियान 30 मार्च से 30 जून तक जारी है। रविवार को ग्राम आदर्श पैटजन में जल गंगा संरक्षण के तहत जन जागरूकता दीवार लेखन के माध्यम से जल संरक्षण के नारा लेखन का कार्य किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जल के प्रति जागरूकता पहुंचे, साथ ही जल संरक्षण के प्रति वर्ष को अधिक से अधिक संरक्षित किया जा सके। कार्यक्रम में नवंकुर संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर निकुम परामर्शदाता तीरथ सिंह देवड़ा ग्रामीण उपस्थित रहे।

राहगीरों को ठंडे पानी के लिए मकरोनिया चौराहे पर प्याऊ का उद्घाटन


सागर- जैन मिलन मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक 10 के द्वारा पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष ओम पेट्रोल पंप मकरोनिया चौराहा पर निशुल्क प्याऊ खोली गई।जिसका विधिवत उद्घाटन महावीर प्रार्थना के साथ मुख्य अतिथि अतिवीर कमलेंद्र जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय जैन मिलन,,विशिष्ट अतिथि श्री यशवंत सिंह ठाकुर संचालक ओम पेट्रोल पंप, अतिवीर अरुण चंदेरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं वीर सुरेश जैन अध्यक्ष जैन मिलन मकरोनिया के द्वारा फीता काटकर एवं राहगीरों को पानी पिलाकर प्याऊ का उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर प्रमुख अतिथि अतिवीर कमलेन्द्र जैन ने कहा कि जैन मिलन मकरोनिया ने जीव दया , परोपकार एवं सेवा का कार्य किया है, प्याऊ खोलना एक मानवता की सेवा है एवं प्यास बुझाना सबसे बड़े पुण्य कार्यों में गिना जाता है। कई धर्म में परोपकार का श्रेष्ट रूप माना गया है । वीर सुरेश जैन अध्यक्ष जैन मिलन मकरोनिया ने बताया कि प्याऊ का संचालन पिछले 15 वर्षों से किया जा रहा है, जिसका धार्मिक महत्व भी है जल दान को महादान कहा गया है जल दान करने से पुण्य की प्राप्ति एवं पापों का क्षय होता है। पानी पिलाना पुण्य एवं सेवा का कार्य है, जिससे समाज में सामाजिक समरसता भी बढ़ती है,इससे पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलती है। स्वच्छ एवं शीतल जल मिलने से लोगों को गर्मी में लू, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव होता है। प्याऊ लगाने की परंपरा वर्षो से रही है यह हमारी संस्कृति और मूल्यों की पहचान है इसे जीवित रखना हम सभी का कर्तव्य है ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के अलावा अतिवीर महेश जैन राष्ट्रीय संयोजक वीर संजय जैन शक्कर क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वीर मनीष विद्यार्थी क्षेत्रीय प्रचार मंत्री, वीर राजेश जैन प्राचार्य मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष, वीर हेमचंद जैन कोषाध्यक्ष, वीर अमित जैन हैंडलूम उपाध्यक्ष, वीर पी सी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीर राकेश जैन क्षेत्रीय संयोजक, वीर प्रदीप जैन गुन्नौर क्षेत्रीय संयोजक, वीर महेंद्र जैन मुनीम साहब,वीर सुकुमाल जैन,वीर महेंद्र जैन मणी,वीर उत्तम चंद्र जैन वीर प्रवीण सिंघई कार्यकारी अध्यक्ष,वीर पवन जैन मेडीकल, वीर सुनील जैन बीमा, वीर प्रोफेसर अरविंद जैन, वीर आनंद जैन वीर राजकुमार सिघई,वीर संपत जैन उपाध्यक्ष, वीर मृगेंद्र जैन नेता, वीर राजीव वैशाखिया वीर राजेश जैन, वीर मनोज जैन वीर रविंद्र जैन, वीर निशिकांत सिंघई, वीर आरके जैन,वीर नरेंद्र जैन,वीर मुकेश जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में वीर राजेश जैन प्राचार्य एवं वीर सुकमाल जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

"जल गंगा सहभागिता अभियान" के तहत झिरिया निर्माण का कार्य संपन्न हुआ


हरदा- जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल संरक्षण के कार्य में कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। इसी क्रम में वन विभाग द्वारा भी ईसाई धर्मावलंबियों के लिए पानी की व्यवस्था के उद्देश्य से जिरिया का निर्माण किया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी वन श्री ओम प्रकाश बिदारे ने बताया कि जिले के वन परिक्षेत्र मकड़ाई के रतनपुर बीट के अंतर्गत विश्चेतना जेल के अंतर्गत झिरिया में निर्माण कार्य की योजना बनाई गई है। इसके अलावा वन परिक्षेत्र मकड़ाई के ही जामन्या कब्रिस्तान क्षेत्र में भी झिरिया निर्माण का कार्य किया गया।

पुलिस अधीक्षक जिले सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों ने देर रात थाना व चौकियों का औचक निरीक्षण किया, हरसूद व पिपलोद थाने सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों ने देर रात निरीक्षण किया



खंडवा- पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेशभर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को उनके जिलों के थाना एवं चौकियों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। इसी तारतम्य में दिनांक 19.04.25 की देर रात पुलिस कप्तान खंडवा द्वारा थाना हरसूद एवं थाना पिपलोद का औचक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षकों द्वारा परिसर में स्थित, मालखाना, रिकार्ड रूम, सिटी, संधारित विभिन्न रजिस्टर स्टोर एवं रखे गए बलवा कंटेंट की भी जांच की गई एवं जरायम व वाहननवी रजिस्टर की जांच कर सुनिश्चित की गई कमियों को पूरा करने का टिप अंकित किया गया। थाना एवं प्रभारी बीट अनुरक्षकों पर निगरानी एवं गुंडा अपराधियों को नियमित रूप से जांच करने की हिदायत दी गई। डीयूटी पर सहायक अधिकारी एवं कर्मचारियों से अधिकारियों से बेहतर एवं बेहतर पुलिसिंग और पुलिस की सुगम सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी प्रकार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खंडवा श्री रघुवंशी द्वारा थाना कोवताली, थाना मूंदी का औचक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मलखाने, बंदी गृह, जरायम, अभिलेख रजिस्टर एवं मठों से संबंधित निरीक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक खंडवा के नेतृत्व में जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने भी अपने-अपने खंडों के निरीक्षण का रात्रि में औचक निरीक्षण किया। नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे द्वारा थाना पदमनगर व फैक्ट्री आर्किटेक्ट, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिलसिंह चौहान द्वारा थाना जावर व थाना छैगांवमाखन, प्रभारी अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुंदी श्री महेश द्वारा थाना मांधाता व थाना धानगांव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद द्वारा श्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा थाना पदमनगर व फैक्ट्री आर्किटेक्ट (मुख्यालय) श्री अनिलसिंह चौहान द्वारा थाना जावर व थाना छैगांवमाखन, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे द्वारा थाना जावर व थाना छैगांवमाखन, उप पुलिस अधीक्षक पुलिस हरसूद द्वारा थाना जावर व थाना छैगांवमाखन, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे द्वारा थाना पदमनगर व थाना धनगांव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद द्वारा श्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा थाना पदमनगर व फैक्ट्री आर्किटेक्ट (मुख्यालय) श्री अनिलसिंह चौहान द्वारा थाना जावर व थाना छैगांवमाखन, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे द्वारा थाना जावर व थाना छैगांवमाखन, अनिविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद द्वारा श्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा थाना पदमनगर व थाना धनगांव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद द्वारा श्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा थाना पदमनगर व फैक्ट्री आर्किटेक्ट (मुख्यालय). रजिस्टर करें और चेक करें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न थाना व चौकियों में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विगत 01 माह पूर्व मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं राजपत्रित अधिकारी प्रदेश भर के लगभग 500 से अधिक थाना एवं चौकियों का रात्रि में औचक भ्रमण किया गया था। थाने एवं स्टेशनों के रिकॉर्ड का रखव व प्रोजेक्ट को बेहतर सुविधा एवं पुलिसिंग के लिए जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शनिवार, 19 अप्रैल 2025

सद्भावना मंच ने जल अभावग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा

 


खंडवा- विगत दिवस नीलकंठ वार्ड के वार्डवासियों द्वारा 15 दिनों से नलों में जल ना आने से परेशान होकर रास्ता रोको आंदोलन किया जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के लोगों पर कार्रवाई की गई थी। वस्तु स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को सद्भावना मंच सदस्यों के साथ संस्थापक प्रमोद जैन नीलकंठ वार्ड पहुंचे, इस दौरान एफआईआर से प्रभावित महिला एवं पुरुषों से मुलाकात कर की एवं वार्डवासियों से मिलकर जलापूर्ति की स्थिति का जायजा लिया गया। क्षेत्रवासियों ने इस भीषण गर्मी में जल आपूर्ति को नियमित किए जाने की बात कही। इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, सुरेंद्र गीते, गणेश भावसार, निर्मल, मुरली कोटवानी, सुभाष मीणा आदि सहित सदस्य मौजूद थे।