इंट्रा स्टेट एयर सर्विसेज प्रारंभ करने में मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य।
खंडवा- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को मिली विशेष सौगाततीन टूरिज्म सेक्टर्स में हेलीकॉप्टर सेवा की हुई शुरूआत हेली सेवा का नियमित संचालन 20 नवम्बर से होगा शुरू। राजा भोज एयरपोर्ट में उन्नयन कार्यों का भी हुआ शुभारंभ पीएमश्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा, डिजी यात्रा, फ्लाईब्रेरी, किड्स प्ले ज़ोन और केट-II ILS प्रणाली से मध्यप्रदेश को मिली विकास की नई उड़ान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 70 में स्थापना के दिवस पर खंडवा जिले को सौगात प्रदान की। राजा भोज एयरपोर्ट में ऑनलाइन कार्यों के साथ पीएम पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री यादव द्वारा किया गया इस सेवा का लाभ कोई प्राप्त हो रहा है जिसके अंतर्गत ओंकारेश्वर इंदौर से महाकालेश्वर तक हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ होगी। शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हवाई यात्रा केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि एक आनंददायक यात्रा का अनुभव भी बने। मध्यप्रदेश अपने नागरिकों और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ संस्कृति की आत्मीयता भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की दूरियों को नहीं, बल्कि दिलों और अनुभवों को भी जोड़ने जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर सेवा पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। यह सुविधा न केवल पर्यटकों और यात्रियों का समय बचायेगी बल्कि उन्हें एक ही यात्रा में आस्था, आध्यात्म, पर्यटन और अनुभव का अद्भुत संगम भी प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़कर दूरियां मिटाकर समय बचाना भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा (इंट्रा स्टेट एयर सर्विसेज) प्रारंभ करने वाला मध्यप्रदेश पूरे देश में पहला और इकलौता राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे परिसर में आयोजित विशेष समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर राज्य के पर्यटन एवं विमानन क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण और नवाचारी सेवाओं सहित राजा भोज एयरपोर्ट में उन्नयन कार्यों का शुभारंभ किया। इन सेवाओं में ‘पीएमश्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’, ‘डिजी यात्रा’, ‘फ्लाईब्रेरी’, ‘किड्स प्ले ज़ोन’ तथा ‘केट-I से केट-II ILS प्रणाली’ जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर्स को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश में इस सेवा का विधिवत् शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर तथा संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी को बोर्डिंग पास देकर इस हेली पर्यटन सेवा की प्रक्रियागत शुरुआत भी की। ओंकारेश्वर में हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ करने के लिए मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक नारायण पटेल, कंचन मुकेश तंनवे, छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, प्रवक्ता सुनील जैन ने मुख्यमंत्री श्री यादव को धन्यवाद देते हुए बधाई शुभकामना दी।