हरदा- कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन मे जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। रविवार को खनिज विभाग द्वारा खिरकिया तहसील अन्तर्गत अवैध उत्खनन एवम परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम बमहन गांव में डम्पर नम्बर RJ 11 GC 5739 और डम्पर नम्बर MP 09 AJ 7240 द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। इन दोनों डंपरो को जप्त कर थाना छीपाबड़ मे खड़ा किया गया है। दोनो प्रकरण मे गौण खनिज नियमो के तहत कारवाई प्रस्तावित की जावेगी। खनिज अधिकारी श्री आरती कमलेश ने बताया कि जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी।
रविवार, 1 जून 2025
खण्डवा ने जल संचय में रचा कीर्तिमान, जल शक्ति अभियान के तहत 1.29 लाख से अधिक संरचनाओं का किया निर्माण, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रैंकिंग सूची में खंडवा रहा नंबर वन
खण्डवा: भारत सरकार के जल शक्ति अभियान: कैच द रेन के तहत शुरू की गई “जल संचय, जन भागीदारी” पहल में खण्डवा जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जल प्रबंधन के समग्र दृष्टिकोण के तहत इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल संचयन और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है, जिसका मंत्र है “जहां गिरे, जब गिरे - वर्षा का जल संचित करें।”
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि खण्डवा जिले में इस अभियान के अंतर्गत मनरेगा, 15वां वित्त आयोग, 5वां वित्त आयोग, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व और विशेष रूप से जनसहयोग के माध्यम से 1,29,046 से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण और पंजीकरण किया गया है। इनमें 12,750 रिचार्ज पिट, 1,500 रिचार्ज शाफ्ट, 23,570 डगवेल, 5,780 बोल्डर चेकडैम, 1,256 बोल्डर वॉल, 3,960 बोरी बंधान, 7,455 पत्थर/मिट्टी के फील्ड बंधान, 5,500 गली प्लग, 3,269 नाला ट्रेंच, 6,528 हैंडपंप रिचार्ज, 39,000 रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग, 58 चेकडैम/स्टॉपडैम/तालाब, 4,800 पोखर तालाब, 2,275 ड्रेन वर्क, 1,500 खेत तालाब, 68 कंटूर ट्रेंच, 750 सूखे बोर रिचार्ज, 2,462 जीर्णोद्धार कार्य और 6,560 अन्य जल संरक्षण संरचनाएं शामिल हैं।इसी के साथ खंडवा केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रैंकिंग सूची में नंबर वन रहा है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान 6 सितंबर 2024 को जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा शुरू किया गया।यह कम लागत और वैज्ञानिक तरीकों से भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसका मुख्य लक्ष्य सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जल संकट और भूजल ह्रास जैसी चुनौतियों का समाधान करना है। खण्डवा जिले ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें न केवल भूजल स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि वर्षा जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा को मजबूत किया गया है।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत खण्डवा में निर्मित संरचनाएं जैसे बोरवेल रिचार्ज सिस्टम, रूफटॉप वर्षा जल संचयन, और जलाशयों का पुनरुद्धार, दीर्घकालिक और सतत जल प्रबंधन को बढ़ावा दे रही हैं। जिला प्रशासन, स्थानीय समुदायों, और विभिन्न संगठनों के सहयोग से यह अभियान जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन बन गया है। खण्डवा जिले के इन प्रयासों ने न केवल जल संरक्षण के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि सामुदायिक भागीदारी और सरकारी पहल के समन्वय से जल संकट का समाधान संभव है। यह अभियान पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहा है, जो यह दर्शाता है कि हर बूंद अनमोल है और इसे संरक्षित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
मोघट पुलिस द्वारा की गई आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही
खंडवा: थाना मोघटरोड क्षेत्रांतर्गत आदतन अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री राजेश रघुवंशी, अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री महेन्द्र तारनेकर नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे द्वारा टीम गठित कर थाना प्रभारी मोघटरोड श्री धीरेश धारवाल तथा चौकी प्रभारी रामेश्वर उनि. सुभाष नावडे और स्टाफ को कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर अनावेदकगण के विरुद्ध अंतिम बाउण्ड ओवर की कार्यवाही की गयी थी। अनावेदकगण (1) समीर उर्फ भैय्यु उर्फ छोटा पिता सिराज जाति मुस. उम्र 21 साल निवासी रामेश्वर टेकडा, (2) मो. शाकिब पिता मो. (3) मो. आकिब पिता मो. रफीक जाति मुस. निवासी रामेश्वर टेकडा, (4) आर्यमन उर्फ डम पिता सुंदरलाल उम्र 28 साल निवासी सुंदर नगर सिहाडा रोड खंडवा, (5) हर्ष उर्फ महुआ पिता संजय बसोड उम्र 21 साल निवासी रामेश्वर टेकडा, (6) अमन पिता कल्लू बसोड उम्र 24 साल निवास रामेश्वर टेकडा, (7) मिक्की पिता करण सावले उम्र 35 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी खंडवा, (8) जितेन्द्र पिता गोविंद मालाकार उम्र 40 साल निवासी ग्राम सिहाडा द्वारा बाउण्ड अवधि में पुनः अपराध घटित किया गया जिस पर कार्यवाही करते हुए अनावेदकगणों के विरुद्ध धारा 141 BNSS के तहत
इस्तगासे तैयार कर मान. एसडीएम. न्यायालय में पेश किया गया था। जिस पर मान. एसडीएम, न्यायालय द्वारा अनावेदकगण के जेल वारंट आदेश जारी किया गये थे जिस पर आज दिनांक 01.06.25 को उक्त 8 अनावेदकगण को मान. एसडीएम. न्यायालय के आदेश के पालन में जिला जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका:- उक्त अनावेकगणों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने में थाना प्रभारी धीरेश धारवाल, चौकी रामेश्वर के उप निरीक्षक सुभाष नावडे, सउनि. दिनेश कुमरावत, प्रआर. 104 शेखर गुप्ता, प्रआर. 385 दिनेश रावत, आरक्षक संतोष कुमार, पंकज साहू, दुर्गाप्रसाद कुमरे, अजय सोलंकी, आरक्षक विजय उदलकर की सराहनीय भूमिका रही।
"एक शपथ, लाखों जिंदगियाँ: भोपाल में हुआ एंटी-टोबैको कॉन्क्लेव, "भोपाल से शुरू हुआ जन आंदोलन- तंबाकू के खिलाफ एकजुट हुआ समाज"
भोपाल : “ग्लोबल वेलफेयर स्माइल फाउंडेशन” द्वारा एंटी टोबैको कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। समन्वय भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. पूजा त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस मिशन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया. यह प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा के योद्धाओं को सम्मानित कर एक प्रेरणादायक संदेश दिया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने एक साफ और साहसिक संदेश देते हुए कहा कि “नशे की आदत छोड़ना आसान नहीं, लेकिन संकल्प और लक्ष्य के साथ यह संभव है।” 42,000 लोगों द्वारा तंबाकू छोड़ने की शपथ को उन्होंने जान बचाने का अभियान करार दिया और कहा कि जब समाज मिलकर कार्य करता है, तभी असली परिवर्तन आता है। श्री देवड़ा ने यह भी कहा कि नशा एक व्यक्ति की नहीं, पूरे परिवार की पीड़ा का कारण बनता है। इसीलिए इस पर नियंत्रण आवश्यक है।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने समाज को एक स्पष्ट संदेश दिया कि “नशे की आदत लगना आसान है, लेकिन उससे छुटकारा पाना बेहद कठिन। जागरूकता और सतत प्रयासों की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वेलफेयर स्माइल फाउंडेशन द्वारा एक दिन में 42,000 लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई है। उन्होंने शपथ को सामाजिक परिवर्तन की चिंगारी बताया और कहा कि अब हर एक को 1000 और लोगों तक यह संकल्प पहुँचाना होगा। श्री राजेंद्र शुक्ल ने चेताया कि अगर आने वाली पीढ़ी नशे की गिरफ्त में चली गई, तो 2047 तक भारत को विश्व की आर्थिक शक्ति बनाने का सपना अधूरा रह जाएगा। ऐसे में इस अभिमान को सफल बनाने में सबकी सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम में डेनासिया ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन श्री पी.के. त्रिपाठी ने कहा कि नशा समाज ही नहीं देश की एक जटिल समस्या है, जिससे निपटने के लिए नशा मुक्ति के अभियान में सबको एक साथ मिलकर आगे आना होगा। ग्लोबल वेलफेयर स्माइल फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. पूजा त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेशवासियों को तंबाकू की लत से मुक्त करना और उन्हें इसके दुष्परिणामों जैसे मुख कैंसर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 12 मई से निरन्तर अभियान चलाकर लोगों को शपथ दिलाई गई। साथ ही तंबाकू से होने वाले नुकसान को लेकर भी जागरूक किया गया। यह तंबाकू निषेध संकल्प कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह एक जन आंदोलन है जो लोगों को तंबाकू जैसे जानलेवा व्यसन से दूर करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय भी उपस्थित थे।
वनरक्षक के साथ एक मत एक राय होकर मारपीट कर शासकीय कार्य में बांधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
खंडवा- वनरक्षक के साथ एक मत एक राय होकर मारपीट कर शासकीय कार्य में बांधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खंडवा जिले के थाना खालवा अंतर्गत 12 मई को फरियादी परसराम पिता भुरला जाति बारेला वनरक्षक फारेस्ट रेंज गुडी के साथ आरोपीगण छतरसिंह, करतार, खुमसिंह, अकलेश, करण व अन्य लोगो ने ट्रेक्टर जप्ती कर फारेस्ट रेंज खालवा लाते समय नागोत्तार फाटे के पास एक मत एक राय होकर हाथों में लकड़ियां व डंडे लेकर आये व वनरक्षक के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई तथा शासकीय कार्य में बांधा उत्पन्न किये। फरियादी परसराम नार्वे की रिपोर्ट पर थाना खालवा पर अपराध क्र 188/25 धारा 132,326 (b), 191(2), 191(3), 190, 296, 121(1), 351(3) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण में आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा उदघोषणा आदेश क्र/पुअधी/खंडवा/डीसीबी/उदघोषणा/30/25 दिनांक 20.05.25 के पालन में आरोपी छतरसिंह, करतारसिंह, खुमसिंह व मुकामसिंह की गिरफतारी हेतु 2000-2000 रू की राशि की उदघोषणा की गई तथा आरोपी करण पिता लाखासिंह की गिरफतारी हेतु 5000/- रू की राशि की ईनाम उद्घोषणा की गई।
प्रकरण सदर में पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा व अनुविभागीय अधिकारी हरसूद के मार्गदर्शन मे दिनांक 30 मई को आरोपी 1 करनसिंह पिता लाखासिंह जाति भिलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम आमा खुजरी भिलाईखेडा, 2- खुमसिंह पिता आलसिंह जाति भिलाला उम्र 19 साल निवासी ग्राम आमा खुजरी भिलाईखेडा, 3 अकलेश पिता मुकामसिंह जाति भिलाला उम्र 19 साल निवासी ग्राम साजनी थाना खकनार तथा एक महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा में होकर जिला जेल खंडवा निरूध्द है।
सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंदिया, उनि भुवान वास्कले, प्रआर 148 तिलकराम उईके, आर 832 दिनेश सिसोदे, आर 733 गौरी दिक्षित थाना खालवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन पर खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा आत्मीय स्वागत
भोपाल/खंडवा- 31 मई को भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समापन श्रृंखला एवं महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश भर से जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन किया।
खंडवा नगर की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने भोपाल आगमन के उपलक्ष्य में हेलीपैड पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मीय स्वागत कर खंडवा नगर की जनता की ओर से सम्मान और शुभकामनाएँ प्रकट कीं।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह आगमन महिला सशक्तिकरण के प्रति देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह अवसर न केवल उनके लिए, बल्कि खंडवा नगर की समस्त जनता एवं विशेषकर नारी शक्ति के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनका विजन केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि एक न्यायपूर्ण, संवेदनशील एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण की दिशा में भी है। उनका ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास’ का मंत्र, देश के प्रत्येक नागरिक के दिल को छूता है।”
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के अवसर पर खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव की उपस्थिति ने खंडवा की ऐतिहासिक विरासत और नारी शक्ति को नई ऊँचाई प्रदान करने के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होलकर के न्याय, सेवा और साहस के आदर्शों का स्मरण करते हुए कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह स्वागत, राष्ट्र नेतृत्व को समर्पित श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है, जो खंडवा नगर की जनता की भावनाओं का प्रत्यक्ष रूप से प्रतिनिधित्व करता है।
पंजाब मेल सेवा के गौरवपूर्ण 114वें वर्ष में प्रवेश कर रही है
भारतीय रेल की सबसे प्राचीन ट्रेनों में से एक, प्रतिष्ठित पंजाब मेल, जो आज भी यात्रियों की सेवा में समर्पित है, 1 जून 2025 को अपने गौरवशाली 114वें वर्ष में प्रवेश करेगी।
यह ऐतिहासिक ट्रेन 113 वर्षों से निरंतर सेवा दे रही है।
यात्रा का इतिहास
• पंजाब मेल ने अपनी पहली यात्रा 1 जून 1912 को बॉलार्ड पियर मोल स्टेशन (तत्कालीन ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे - GIPR का प्रमुख केंद्र) से प्रारंभ की थी।
• यह ट्रेन निश्चित ‘मेल दिवसों’ पर बॉम्बे से पेशावर तक चलती थी, जिसकी कुल दूरी 2,496 किमी थी और यात्रा समय लगभग 47 घंटे।
• यह मार्ग इटारसी, आगरा, दिल्ली और लाहौर जैसे महत्वपूर्ण शहरों से होकर गुजरता था और पेशावर कैंटोनमेंट पर समाप्त होता था।
• 1914 में ट्रेन की शुरुआत और समापन स्टेशन को बॉम्बे वीटी (वर्तमान में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई) में स्थानांतरित कर दिया गया और यह दैनिक सेवा बन गई। 1541 किमी के बॉम्बे-Delhi मार्ग को यह ट्रेन 29 घंटे 30 मिनट में तय करती थी, जिसे 1920 के दशक तक घटाकर 27 घंटे 10 मिनट कर दिया गया था।
• 1972 में अतिरिक्त स्टॉपेज के कारण यात्रा समय पुनः 29 घंटे हो गया।
• वर्तमान में, पंजाब मेल मुंबई से फिरोजपुर कैंटोनमेंट तक 1,928 किमी की दूरी को 33 घंटे 35 मिनट में तय करती है और मार्ग में 52 स्टेशन पड़ते हैं।
कोच और इंजनों का विकास
• प्रारंभ में इस ट्रेन में 6 कोच थे – 3 यात्री कोच (लगभग 288 यात्री क्षमता) और 3 डाक व पार्सल कोच।
• 1930 के दशक में तृतीय श्रेणी कोच जोड़े गए।
• 1945 में वातानुकूलित (AC) कोच की शुरुआत हुई।
• 1968 में झांसी तक डीज़ल इंजन लगाए गए, जिसे 1976 तक दिल्ली और आगे फिरोजपुर तक विस्तारित किया गया।
• 1970 के दशक के अंत में, ट्रेन को आंशिक रूप से बिजली इंजनों (WCAM-1) से चलाया जाने लगा, जिसमें इगतपुरी तक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उपयोग होता था।
• 1 दिसंबर 2020 से इस ट्रेन में एलएचबी कोच लगाए गए, जिससे यात्री सुविधा और सुरक्षा दोनों में वृद्धि हुई।
• वर्तमान में, यह ट्रेन पूरी तरह से बिजली इंजन द्वारा संचालित होती है, और इसका पारंपरिक रेस्टोरेंट कार अब पैंट्री कार से बदल दिया गया है।
वर्तमान स्वरूप
पंजाब मेल आज भी यात्रियों में अत्यंत लोकप्रिय है और इसकी औसत बुकिंग क्षमता 250% से अधिक है। वर्तमान कोच संरचना में शामिल हैं: 1 एसी फर्स्ट क्लास कम एसी-2 टियर कोच, 2 एसी-2 टियर कोच, 6 एसी-3 टियर कोच, 6 स्लीपर क्लास कोच, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच, 1 जनरेटर वैन, 1 एसएलआर (सामान्य लगेज और गार्ड वैन)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...