हरदा- कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन मे जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। रविवार को खनिज विभाग द्वारा खिरकिया तहसील अन्तर्गत अवैध उत्खनन एवम परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम बमहन गांव में डम्पर नम्बर RJ 11 GC 5739 और डम्पर नम्बर MP 09 AJ 7240 द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। इन दोनों डंपरो को जप्त कर थाना छीपाबड़ मे खड़ा किया गया है। दोनो प्रकरण मे गौण खनिज नियमो के तहत कारवाई प्रस्तावित की जावेगी। खनिज अधिकारी श्री आरती कमलेश ने बताया कि जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
भारतीय संविधान: लोकतंत्र की आधारशिला, अधिकारों की गारंटी और बदलते भारत का मार्गदर्शक | मूल संविधान से लेकर 106वें संशोधन तक संविधान ने समय के साथ खुद को बदला, लेकिन न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की मूल भावना आज भी कायम
ग्राम तक न्यूज डेस्क/न ई दिल्ली- भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक शासन की आधारशिला है। यह केवल सरकार के गठन और उसके अधिकारों क...
-
हरसूद- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका ...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
-
नया हरसूद- नया हरसूद स्थित अरिहंत पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षाओ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें