रविवार, 6 अप्रैल 2025

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर होंगे, अनेंक कार्यक्रम आयोजित, अहिंसा वाहन रैली का होगा स्वागत


 मकरोनिया- भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की महिला जैन मिलन नेहानगर शाखा कि भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के विषय में बैठक जैन धर्मशाला नेहा नगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वीरांगना मनीषा चंदेरिया एवं मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अरुण चंदेरिया, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रचार मंत्री वीर मनीष विद्यार्थी रहे।महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा की अप्रैल माह की मासिक बैठक माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष अति वीर अरुण जी चंदेरिया एवं क्षेत्रीय प्रचार मंत्री वीर मनीष विद्यार्थी, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया, संयोजिका वीरांगना अनीता जैन रही। सबसे पहले बैठक की शुरुआत महावीर प्रार्थना के द्वारा की गई। चित्र अनावरण एवं दीपप्रज्वलन अतिथि द्वारा किया गया। मंगलाचरण वीरांगना रितु दिवाकर,रजनी जैन ने किया। पिछली बैठक की जानकारी मंत्री वीरांगना रुचि सेठ ने दी साथ ही 10 अप्रैल को भगवान महावीर जनकल्याणक महा महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित करने के विषय में रूपरेखा प्रस्तुत की।

 सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये इसके बाद भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर महिला जैन मिलन नेहा नगर द्वारा शोभा यात्रा में सभी महिलाएं मंगल कलश लेकर चलेंगी। भारतीय जैन मिलन केंद्रीय समिति द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अंतर्गत महा मासिक मिलन के रूप में सभी संस्थाओं के पदाधिकारी सम्मान का कार्यक्रम संपन्न होगा। शाम के समय संजीवनी आश्रम में बच्चों को भोजन करना एवं रात्रि में भगवान महावीर स्वामी के पालना चलने का कार्यक्रम आयोजित होंगे इन सभी आयोजनों में महिला मिलन की सभी सदस्यों को शामिल होने की अपील महिला मिलन की अध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनीष विद्यार्थी संयोजक अहिंसा वाहन रैली अपने बताया कि मकरोनिया जैन मिलन अध्यक्ष सुरेश जैन बीज निगम के निर्देशन में भगवान महावीर स्वामी जनकल्याण जन्म कल्याण के अवसर पर आयोजित विशाल वाहन अहिंसा रैली 9 अप्रैल 2025 बुधवार सुबह 8:00 बजे से अंकुर कॉलोनी से वाहन रैली प्रारंभ होगी जो मकरोनिया क्षेत्र के सभी दिगंबर जैन मंदिरों तक भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को घर-घर पहुंचने का काम करेगी। जैन मिलन एवं महिला, जैन मिलन के सभी पदाधिकारी अपनी कॉलोनी के मंदिरों में सभी का स्वागत करेंगे। नेहानगर जैन मंदिर में महिला मिलन के सदस्य रैली का स्वागत करेंगे। बैठक का संचालन श्रीमती अनीता जैन ने किया आभार श्रीमती प्रीति जैन ने माना। मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष रितु जैन, वीरांगना शालिनी बजाज, वीरांगना स्मिता भाई जी, वीरांगना रागनी, वीरांगना संध्या, वीरांगना प्रीति जी, वीरांगना मंजू जी, वीरांगना पूनम जी, वीरांगना रितु दिवाकर जी, वीरांगना रजनी जी आदि बहिनें सम्मिलित रही।

शनिवार, 5 अप्रैल 2025

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने  ग्राम गोलखेड़ा में किया ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण,‌ ग्राम भागपुरा में आशापुर बैतुल मार्ग से भागपुरा पहुंच सीमेंटीकृत मार्ग का किया लोकार्पण






 गोलखेड़ा में 4.04 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास का किया भूमिपूजन

खण्डवा- जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने  शनिवार को ग्राम गोलखेड़ा में ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने 4.04 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास का भूमिपूजन भी किया। मंत्री डॉ. शाह ने 139.11 लाख रुपए लागत से निर्मित ग्राम भागपुरा में आशापुर बैतुल मार्ग से भागपुरा पहुंच सीमेंटीकृत मार्ग का लोकार्पण किया।

     कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने गोलखेड़ा में सम्बोधित करते हुए कहा कि हरसूद विधानसभा क्षेत्र में 18 सर्व सुविधा युक्त ई-वाचनालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्व सुविधा युक्त ई-वाचनालय के खुल जाने से गांव के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई हेतु सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि गोलखेड़ा ई-लाइब्रेरी में एक महिला कर्मचारी को नियुक्त किया गया है जिसका वे संचालन करेंगी। ई-लाइबेरी से 5000 रूपए तक के ट्रांजेक्शन किए जा सकेंगे।साथ ही बिजली बिल के भुगतान,एमपी ऑनलाइन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि वीसी के माध्यम से जुड़ने की सुविधा भी ई-लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी।

    जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि गोलखेड़ा छात्रावास में 9वी से 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि आकांक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट,क्लेट आदि के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रदेश के पांच बड़े नगरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में योजना के अंतर्गत विद्यार्थी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इसी तरह उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए खंडवा में भी कोचिंग सेंटर खोला जायेगा, जिसमें जनजातीय विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।

        जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सपना है की गरीब वर्ग के लोगों के लिए पक्का आवास बने।इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में  लगभग 10 लाख गरीब परिवारों के पक्के मकान बनाएं जायेंगे। उन्होंने ग्राम गोलखेड़ा  में पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि सर्वे किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति पक्के मकान से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब परिवार का सपना पूरा हो। जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ शाह ने कहा कि सरकार द्वारा हर गांव में स्कूल, सड़क, पेयजल, पक्का आवास, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है एवं गांवों के विकास के लिए कोई कमी नहीं की जाएगी। जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा ना रहे इसके लिए सरकार द्वारा गरीब परिवारों को 5 किलो राशन प्रति सदस्य निशुल्क दिया जा रहा है। 

     जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि ग्राम भागपुरा में सिंचाई के लिए पानी की व्यव्स्था की जायेगी, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। ग्राम भागपुरा में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम भागपुरा में जो पुराना महल है उसकी मरम्मत की जाएगी, जिससे वहाँ पर्यटकों का आना जाना लगा रहेगा, इससे ग्रामीण लोगों को भी रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां लोगों के रूकने के लिए कॉटेज भी बनाए जाएंगे। महल की बावड़ी, सड़क की भी मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

     इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे, एसडीएम हरसूद पुरुषोत्तम कुमार, एसडीओ(वन) संदीप वास्कले, सहायक आयुक्त विवेक पांडेय, दिनेश जायसवाल, विपिन राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

नवचंडी मेला उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति, वृंदावन, इंदौर और उज्जैन के कलाकारों ने मोहा मन

 




खंडवा - शनिवार को नवचंडी मेला उत्सव के अंतर्गत विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन परंपरागत उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, जिसमें अतिथियों एवं आयोजकों ने कलाकारों का सम्मान कर उनका स्वागत किया।

शास्त्रीय लोक संगीत की प्रस्तुतियाँ बनीं आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन से पधारी कथक एवं लोकगायिका आस्था गोस्वामी एवं उनके समूह की शास्त्रीय लोक संगीत प्रस्तुति से हुई। उन्होंने “मेरो फूल गुलाब को”, “चाकर करे पुकार” तथा नवचंडी माता के भक्ति गीतों की ऐसी स्वर-लहरियाँ प्रस्तुत कीं कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। यह प्रस्तुति न केवल मनोरंजन से भरपूर रही, बल्कि संगीत-प्रेमियों के लिए एक प्रेरणास्पद अनुभव भी सिद्ध हुई।

उज्जैन की स्वाति उखेले द्वारा मटकी नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति

दूसरी प्रस्तुति उज्जैन की श्रीमती स्वाति उखेले एवं उनके समूह द्वारा महिला प्रधान मटकी नृत्य रही। इस नृत्य में महिलाओं ने मटकी पर चढ़कर ढोलक की थाप पर अद्भुत संतुलन के साथ नृत्य किया। श्रीमती उखेले के नेतृत्व में कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य की जीवंतता को दर्शाया, जिससे दर्शकगण आश्चर्यचकित रह गए और तालियों की गड़गड़ाहट से मंच गूंज उठा।

निषादराज नाट्य प्रस्तुति ने बाँधा समापन पर समां

अंतिम एवं सबसे लंबे समय तक चलने वाली प्रस्तुति निषादराज के जीवन पर आधारित नाट्य रही। यह नाट्य प्रस्तुति ऐतिहासिकता, भावनात्मक गहराई एवं सांस्कृतिक मूल्यों से परिपूर्ण रही। कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से मंच को जीवंत कर दिया और दर्शकों के हृदयों में अमिट छाप छोड़ी।

सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन

नवचंडी मेला उत्सव में आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने यह सिद्ध किया कि हमारी लोककलाएं आज भी जनमानस के हृदय में जीवंत हैं। आयोजन में जनसामान्य की भारी उपस्थिति रही और सभी ने कला, संगीत व नाट्य की विविध विधाओं का भरपूर आनंद लिया।

छह अप्रैल 2025: अंतिम दिन की प्रस्तुतियाँ

1. भक्ति गायन

सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री संजो बघेल एवं उनके साथी — जबलपुर से।

2. श्री हनुमान लीला- नाट्य

निर्देशक: श्री चन्द्रमाधव बारिक- भोपाल।

जनसामान्य के लिए विशेष आमंत्रण

नवचंडी मेला उत्सव के अंतिम दिन 06 अप्रैल 2025 को भी आप सभी नगरवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया जाता है। जबलपुर और भोपाल से आने वाले विशिष्ट कलाकारों की प्रस्तुतियाँ आपको भक्ति, आनंद और संस्कृति के रंगों से सराबोर कर देंगी। आपकी उपस्थिति आयोजन को गरिमा प्रदान करेगी।

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं 15 अप्रैल तक पूर्ण करें, कलेक्टर श्री सिंह ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

 


हरदा- जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित सभी पेयजल योजनाएं 15 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण करें। सभी पूर्ण पेयजल योजनाओं को पंचायतों को हेण्डओवर भी करते जायें। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों व संबंधित निर्माण एजेन्सियों को दिये। बैठक में उन्होने एक-एक ठेकेदार से व्यक्तिगत चर्चा कर पेयजल योजनाओं के लंबित और पूर्ण कार्यों की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेन्सी आदित्य कंस्ट्रक्शन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश कार्यपालन यंत्री को दिये। उन्होने चौहान कंस्ट्रक्शन एजेन्सी को 15 दिवस में शेष निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा कहा कि इस समयावधि में कार्य पूर्ण न होने पर चौहान कंस्ट्रक्शन एजेन्सी को ब्लेक लिस्टेड करने* की कार्यवाही शुरू की जाए। 

 कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पवनसुत गुप्ता को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर इन पेयजल योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और जिला पंचायत की सीईओ के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं को पंचायत को हेण्ड ओवर करने के कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करें। उन्होने निर्देश दिये कि पेयजल योजनाओं में शामिल प्रत्येक घर में स्टेण्ड पोस्ट बनाकर नल कनेक्शन दिया जाए। उन्होने कहा कि पेयजल पाइप लाइन के कारण जो सड़कें खोदी गई है, उन्हें तत्काल रिपेयर करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री गुप्ता को निर्देश दिये कि शीघ्र ही वन विभाग एवं विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर पेयजल योजनाओं के संबंध में इन दोनों विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना ज़रूरी: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, 9 करोड़ 95 लाख रुपए लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टिया का किया भूमि पूजन

 



भोपाल- उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की बात कही गई है। प्रदेश सरकार की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है कि रासायनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 9 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से मऊ जिले के मऊ जिले की 50 लाख 95 हजार 500 रु. की भूमि पूजन किया।  

    उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि लोहिया स्वास्थ्य केंद्र घाटिया में सिक्किम और पैरामेडिकल की भर्ती की जाएगी। सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारियों की 30 हजार भर्तियों की मांग। हम स्वास्थ्य और शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सभी प्रयासरत हैं।

   उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कहा कि भवन के निर्माण की गुणवत्ता के साथ कहा जाये। साथ ही समय सीमा से पहले ही निर्माण कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाये। प्रकाशक ने कहा है कि यहां स्थित मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य केंद्र घाटिया का निर्माण कार्य आगामी 15 महीने में पूरा हो चुका है। क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं के लिए उन्होंने विस्तृत कार्य योजना के निर्देश दिए।

    समर्थक श्री आशुतोष महाराज ने कहा कि 100 गांव के आसपास घट्टिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। पहले आपातकालीन स्थिति या गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में यहां के लोगों को मज़हब में शामिल इलाज शामिल था, लेकिन घाटिया में अस्पताल के निर्माण के बाद उन्हें उपचार के लिए मज़हब नहीं दिया गया। यहां के स्थानीय लोगों की काफी समय से ये मांग थी कि घट्टिया में अस्पताल का निर्माण कराया जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का गठबंधन जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुँवर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत घाटिया श्री भगवान सिंह घाटी सहित स्थानीय उद्योगपति, सीएम वैश्य डॉ. अशोक कुमार पटेल, आदीवासी अधिकारी उपस्थित थे।

इंदौर के नंदानगर सिविल अस्पताल का निर्माण अंतिम दौर में, मई के अंतिम सप्ताह तक सभी कार्य पूर्ण कर जून माह में होगा शुभारंभ


 उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला और मंत्री श्री विजय वर्गीय ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

भोपाल- इंदौर के नंदानगर स्थित सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मई के अंतिम सप्ताह तक सभी कार्य पूर्ण कर जून माह में लॉन्च किये जायेंगे। इस अस्पताल के निर्माण में दस करोड़ की लागत आ रही है। यह हॉस्पिटल फिफ्ट्स स्केटर्स 50 स्काईडों का रहेगा। अस्पताल में ऑपरेशन, डिलेवरी के लिए लिट उपकरण और दवा आदि। 

 यह जानकारी आज इंदौर में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला और ऋण विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजय ग्रेडी द्वारा किए गए अस्पताल निर्माण के निरीक्षण के दौरान दी गई। इसमें शामिल थे श्री रमेश मेंदोला, श्री सुमित मिश्रा समेत अन्य सार्वभौम पद मौजूद थे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने अस्पताल निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उपकरण और सुविधाएं सहित अस्पताल का निर्माण कार्य मई माह के अंत तक हर हाल में पूरा किया जाए। जून माह में इस अस्पताल का उद्घाटन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण में किसी भी तरह का कोई कोर कसर नहीं रखा गया। गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये। अस्पताल बेहतर से बेहतर बने यह प्रयास हो। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल पूर्व में प्रसूति अस्पताल के रूप में मिल क्षेत्र में प्रतिष्ठित था। इसी प्रतिष्ठा के स्थिर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस अस्पताल का नामकरण मंत्री श्री विजयवर्गीय माताजी के नाम पर किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के किए दर्शन



भोपाल- उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजनीय ओम श्री पुजारी द्वारा सोया गया।