शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

सदभावना मंच द्वारा श्रृध्दांजलि सभा का हुआ आयोजन, सदभावना मंच ने कोंडावत हादसें में काल कल्वित हुए मृतकों एवं सिने जगत की महान हस्ती मनोज कुमार के निधन पर किये श्रृध्दासुमन

 


खंडवा- मालीकुआं स्थित सदभावना मंच पर सदस्यों द्वारा कोंडावत हादसें में काल कल्वित हुए मृतकों एवं सिने जगत की महान हस्ती मनोज कुमार के निधन पर शोकसभा के दौरान श्रृध्दासुमन अर्पित किये। इस मौके पर शोक सभा को सम्बोन्धित करते हुए मंच संस्थापक श्री प्रमोद जैन ने कहा कि कोंडावत हादसें को जुम्मेदारों की बडी लापरवाही ज्ञापित करते हुए शासन से दोषियों को दंडित करने एवं असमय काल कल्वित हुए व्यक्तियों के परिवारों को दस-दस लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की गयी। वही सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता, लेखक, निर्माता, निर्देशक, गीतकार, फिल्मकार भारत कुमार, मनोज कुमार के निधन पर श्रृध्दा सुमन अर्पित किये गए। सद्भावना मंच की ओर से आयोजित शोक सभा के दौरान संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डां योगेश गुजराती, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, निर्मल मंगवानी, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, अशोक पारवानी, नारायण फरकले, आनंद बुंदेला, मुरली कोडवानी, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि सदस्य उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्‍ल ने मॉं चामुण्‍डा एवं मॉं तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की, सभी को सुखी और निरोगी रखने की माँ से की प्रार्थना

 


भोपाल- उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने देवास में माताजी की टेकरी पहुंचकर मॉं चामुण्‍डा एवं मॉं तुलजा भवानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने माताजी से सभी को सुखी और निरोगी रखने की प्रार्थना की।

     जिले में आगमन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्‍ल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा माताजी की तस्‍वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह, एएसपी श्री जयवीर सिंह भदौरिया, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री रायसिंह सेंधव, श्री राजेश यादव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 11 अप्रैल को लगेगा

 


हरदा- निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले ‘‘युवा संगम’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह मेला 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जायेगी। इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते है। जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलोटे ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने सभी मूल दस्तावेज अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड व परिचय पत्र की फोटोकॉपी, समग्र आईडी तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते है। मेले में भाग लेने के लिये किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

कलेक्टर श्री सिंह ने दौरा कर नहरों से सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा, गेहूँ व चना उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

 



हरदा- कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम गोदड़ी, नौसर, रूंदलाय, पोखरनी, चौकड़ी, अहलवाड़ा ग्रामों का दौरा कर वहां के खेतों में नहरों के माध्यम से मूंग फसल की सिंचाई के लिये की गई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने गेहूँ व चना उपार्जन के लिये बनाए गये केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सुश्री सोनम वाजपेयी, उप संचालक कृषि श्री जवाहर लाल कास्दे सहित कृषि, जल संसाधन व सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

 कलेक्टर श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान एसडीएम टिमरनी को निर्देश दिये कि सिंचाई के दौरान रात्रि में नियमित रूप से राजस्व व पुलिस के अधिकारी कर्मचारी पेट्रोलिंग करें। उन्होने कहा कि अवैध रूप से नहर का पानी लिफ्ट करने वालों तथा नहरों में हेडअप लगाकर पानी के प्रवाह को बाधित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री सुश्री वाजपेयी को निर्देश दिये कि ओसराबंदी लागू कर ऐलान क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित खेत तक नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिये पानी पहुँचाने की व्यवस्था करें। 

उपार्जन केन्द्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करें

 कलेक्टर श्री सिंह ने शुक्रवार सुबह टिमरनी, नौसर व पोखरनी का दौरा कर वहां गेहूँ व चना उपार्जन के लिये वेयरहाउसों में बनाये गये उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस में तौल कांटे, बारदान, नमी मापक यंत्र की व्यवस्था रखने के लिये कहा तथा वेयर हाउस संचालक को किसानों की सुविधा के लिये पेयजल, छाँव व बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये। उन्होने गेहूँ व चना के बोरियों की सिलाई के लिये पर्याप्त संख्या में सिलाई मशीन रखने के संबंध में भी निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों से खरीदी गई उपज के समर्थन मूल्य का भुगतान भी नियमित रूप से करते रहने के निर्देश अधिकारियों को दिये

। 


गुरुवार, 3 अप्रैल 2025

कोंडावत में कुएं की सफाई के दौरान 8 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख देने का ऐलान

 


खंडवा- खंडवा जिले अंतर्गत छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक खुदाई घटना में गणगौर विसर्जन के लिए त्योहार की सफाई के लिए एक व्यक्ति के समूह में फंसने पर बचाव के प्रयास में एक के बाद एक मूर्ति में प्रवेश किया गया अन्य सात व्यक्ति भी फंसे हुए थे, प्रमाण पत्र में डिजिटल गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ लॉग के काल कवलित होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

घटना की जानकारी पुलिस, प्रशासन, होम गार्ड और इंजीनियर्स की टीम द्वारा ज्वाइंट इंक्वायरी ऑपरेशन संचालन के लिए जारी की गई है। दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल अवशेषों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। सभी मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश नीचे दिए गए हैं।

परम पिता भगवान से प्रार्थना है कि सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरण में स्थान और अवशेषों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आंकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खंडवा को नीति आयोग से मिला 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में किया उल्लेखनीय सुधार




प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और ज़मीनी कार्यकर्ताओं के सामंजस्य और समर्पित प्रयास से प्राप्त हुए सकारात्मक परिणाम


भोपाल- आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत खंडवा ज़िले ने स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। नीति आयोग ने जिले के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की है। नीति आयोग ने प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिये खंडवा ज़िले को 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की है। इस उपलब्धि के लिये ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और कुपोषण के खिलाफ व्यापक रणनीति अपनाने के प्रयास प्रमुख रहे हैं।


खंडवा की यह उपलब्धि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खंडवा की यह उपलब्धि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत इस तरह की सफलता प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह उपलब्धि खंडवा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा और एएनएम के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों, मैदानी कार्यकर्ताओं की सराहना की है।


फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को निरंतर प्रशिक्षित कर कार्यक्षमता में की गई वृद्धि

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिये योजनाबद्ध प्रयास किए गए। ज़िले में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया। आउटरीच स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर दूरस्थ इलाकों में चिकित्सा सुविधा पहुंचाई गई। इसके साथ ही फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को निरंतर प्रशिक्षित कर उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि की गई।


हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समय पर पहचान कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव किया गया सुनिश्चित

ज़िले में मातृ स्वास्थ्य में सुधार के लिये गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, जांच और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए नवीन प्रसव केंद्र स्थापित किए गए। चिन्हित उप-स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव सुविधा से सुसज्जित किया गया, जिससे घर पर प्रसव के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया गया। ‘लक्ष्य’ एवं नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (एनक्यूएएस) के तहत ज़िले की 25 स्वास्थ्य संस्थाओं को उन्नत किया गया, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल रही हैं।


छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण और कुपोषित बच्चों की विशेष देखरेख

ज़िले में शिशु स्वास्थ्य में सुधार के लिए समेकित प्रयास किए गये। सम्पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ कुपोषण निदान की सघन कार्यवाही से सकारात्मक परिणाम मिलना प्रारम्भ हुए। ‘मिशन इंद्रधनुष’ के तहत छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पूर्ण टीकाकरण के दायरे में लाया गया। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पूरक पोषण योजनाओं से जोड़ा गया। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से शिशु पोषण और देखभाल पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।


ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को किया सशक्त

जिले में 177 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के रूप में क्रियाशील किया गया, जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हुईं। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लक्ष्य से अधिक मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचारित किया गया। नॉन-कम्युनिकेबल डिसीज़ (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच के लिए व्यापक अभियान चलाया गया, जिससे मरीजों का समय पर उपचार संभव हुआ।


स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण में पुरस्कार राशि से किए जायेंगे विकास कार्य

कलेक्टर खंडवा श्री ऋषव गुप्ता ने कहा कि नीति आयोग द्वारा प्राप्त 3 करोड़ रुपए की राशि को स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के चिन्हित क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा, जिससे ज़िले के विकास को और गति मिलेगी।

ऑनर किलिंग: हरसूद पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

 



खंडवा- गत दिनों थाना हरसूद पर पंकज पिता विष्णु रघुवंशी निवासी रेल्वे कालोनी चारखेडा ने सूचना दिया था कि एक अज्ञात महिला का शव बोरे में चारखेडा रेल्वे ब्रीज के नीचे बैंक वाटर में तैर रहा है। सूचना पर हरसूद पुलिस व्दारा तत्काल मौके पर जाकर सूचनाकर्ता की सूचना पर मर्ग क्रं. 17/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मर्ग जांच में लेकर अज्ञात महिला उम्र 16 साल के शव का पंचनामा लिया गया तथा पोस्ट मार्टम कराया गया, मर्ग जांच में अज्ञात मृतिका की किसी व्यक्ति व्दारा हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को बोरे में भरकर बैक वाटर के पानी में फैकना पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्रं. 164/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

                  अज्ञात मृतिका शव की पहचान एवं अज्ञात आरोपी तलाश पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्रसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित की जाकर टीम व्दारा लगातार क्षेत्र में सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये व अपने तकनिकी संसाधनों व मुखबीर की सूचना पर अज्ञात मृतिका के शव की पहचान काजल पिता लोकेश मीणा उम्र 16 साल निवासी छिपाबड जिला हरदा के रूप में करायी जाकर आरोपी (मृतिका के पिता) लोकेश पिता विष्णुप्रसाद मीणा उम्र 42 साल निवासी छिपाबड व (मृतिका के दादा) आरोपी विष्णुप्रसाद पिता हरिकिशन मीणा उम्र 66 साल निवासी छिपाबड जिला हरदा को आज दिनांक 03.04.2025 को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियो से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसकी लडकी मृतिका काजल अपनी इच्छा से उसके प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी, मृतिका के पिताजी को रिश्ता पसंद नही था मृतिका पिताजी की बात नही मान रही थी अपनी मर्जी से अपने पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी, इस कारण दिनांक 26.03.25 के रात्रि 08.00 बजे मृतिका को पिताजी ने अपने खेत छिपाबड मे, मृतिका की गला घोंट कर हत्या कर दी व मृतिका के पिता व दादा ने साक्ष्य छिपाने की नियत से मृतिका के शव को बोरे में भरकर मोटर सायकल से चारखेडा लाकर ब्रीज से शव को बैंक वाटर के पानी में फैक दिया।

सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक राजकुमार राठौर थाना प्रभारी हरसूद फोर्स उप निरीक्षक चन्द्रशेखर काडे, प्रआर 320 हरिओम मीणा, प्रआर 251 लक्ष्मीनारायण चौरे, आरक्षक 616 दिलीप, आर 421 रघुवीर, आर 748 लक्ष्मीनारायण देवडा, आर. 632 शंशिकांत डावर, सायबर सेल प्रआर जितेन्द्र राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।