सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

मां महाकाली मंदिर में कन्या पूजन व महाकाकड़ा आरती कल

खंडवा- माली कुंआ स्थित मां महाकाली मंदिर का 35 वां स्थापना दिवस धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मां महाकाली मंदिर के 35 वें स्थापना दिवस को तीन दिवसीय महोत्सव तहत प्रथम दिन सत्यनारायण कथा और द्वितीय दिवस माताजी का जस के साथ शनिवार रात्रि में सुंदरकांड पाठ का वाचन श्रीराम रामायण मंडल कलेक्टर कार्यालय परिसर सिविल लाइन के द्वारा किया गया। वहीं मंगलवार 2 फरवरी को प्रात: माताजी के श्रृंगार के साथ हवन, आरती, दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज के साथ रात्रि 9 बजे महाकाकड़ा आरती के साथ तीन दिवसीय स्थापना दिवस का समापन होगा। मंदिर के पुजारी अजय सोहनी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

शनिवार, 30 जनवरी 2021

आज से प्रारंभ हुआ 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई जा रही हैं पोलियो रोधी दवा

खण्डवा - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत खण्डवा जिले में आज से जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही हैं। खण्डवा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाई भाटे द्वारा जिला अस्पताल लेडी बटलर में शुभारंभ किया।  साथ ही  खंडवा विधायक श्री देवेंद्र वर्मा द्वारा आनंद नगर मिडिल स्कूल शुभारंभ किया।  इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीएस चौहान, सिविल सर्जन डॉक्टर ओपी जुगतावत,  जिला टीकाकरण अधिकारी अनिल तंतवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनके सेठिया उपस्थित थे।

आज पहले दिन पोलियो बूथ पर पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही हैं। एवं 1 व 2 फरवरी को छूटे हुये बच्चों को कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस अभियान में 176653 बच्चे लक्षित है। इसके लिए जिले में 1236 पोलियो बूथ बनाये गये है। साथ ही 321 सी टीम बनाई गई। सम्पूर्ण जिले में कुल 1557 दल कार्य करेंगे इसके अतिरिक्त 32 ट्रांजिट टीम बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेषन तथा 44 मोबाईल टीम मंजरे-टोले, ईट भट्टे आदि के लिए बनाई गई है। अभियान में कुल 3122 कर्मचारियों को लगाया गया है, जिसमें 178 सुपरवाईजर तैनात किये गये है। 
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि 31 जनवरी को सुबह 9 से सायं 5 बजे के बीच अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को ले जाकर उन्हें पोलियो की दवा अवष्य पिलवायें।

माखनलाल चतुर्वेदी पुण्यतिथि- शिवसेना ने माल्यार्पण स्वतंत्रता सेनानी माखन दादा को याद किया

खंडवा- शहीद दिवस पर जवानों को देव तुल्य माना जाता था कविता के माध्यम से चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ, चाह नहीं प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ, चाह नहीं सम्राटों के शव पर हे हरि डाला जाऊँ, चाह नहीं देवों के सिर पर चढूँ भाग्य पर इठलाऊँ, मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक! मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने, जिस पथ पर जावें वीर अनेक। पुष्प की अभिलाषा कविता की उक्त पंक्तियों से शनिवार को शिवसेना की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एक भारतीय आत्मा पंडित दादा माखन लाल चतुर्वेदी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण हरसूद विधानसभा प्रभारी सत्यम सोनी ने की। यह जानकारी देते हुए खंडवा जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि शहीद दिवस पर आयोजित माल्यार्पण माखन दादा अमर रहे के नारे में जवाहर गंज तीन पुलिया तिराहे पर स्थित महान साहित्यकार माखन दादा की प्रतिमा पर उपस्थित समस्त युवा प्रमुख विक्की सांवरे संतोष अशोक कुलदीप ठाकरे तुलसीराम शिवसैनिक एवं समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा अमित तिवारी समाजसेवियों आदि सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे।

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

मिलावटखोर पर पुलिस ने की कार्यवाही- मिलावटी हल्दी,धनिया, मिर्ची कारोबार करते खंडवा पुलिस ने पकड़ा

खण्डवा- थाना प्रभारी मोघटरोड़ श्री बीएल अटोदे को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कल्लनगंज क्षेत्र में शब्बीर हुसैन उम्र 48 साल, निवासी कल्लनगंज खंडवा की दुकान पर नकली हल्दी जैसा बेचना प्रतीत हो रहा है। जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित गठरे ने संयुक्त टीम बनाकर खाद्य विभाग के अधिकारी श्री राधेश्याम गोले को साथ में लेकर मौके पर दबिश दी। जहां से हल्दी के पैकेट , मिर्च के पैकेट , धनिया पावडर के पैकेट मिले , जिसपर दुकान संचालक शब्बीर से पूछताछ करने पर बताया कि उसका मसाला पीसने का कारखाना मानसिंग मील क्षेत्र में स्थित है। जिसपर से थाना प्रभारी कोतवाली श्री बीएल मण्डलोई के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर फैक्ट्री में दबिश दी गई एवं मौके से हल्दी पावडर में मिलावट करते हुये हीरालाल नामक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया गया, जिसने पूछताछ पर बताया कि वह हल्दी पावडर का वनज बढ़ाने के लिये लिये लाल रंग , चावल , मक्का का आटा मिलाता था । खाद्य विभाग की टीम ने मौके से सेम्पल एकत्रित किये हैं एवं थाना कोतवाली एवं थाना मोघटरोड़ पर धारा 420,269, 272, 273 भादवि एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 51.54.56.57 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। मानसिंग मील स्थित फैक्ट्री से पीसी हल्दी लगभग 10 क्विंटल , खड़ी हल्दी लगभग 25 क्विंटल , खड़ा धनिया लगभग 10 क्विंटल , पीसा धनिया लगभग 8 क्विंटल , मक्का 5 क्विंटल , चावल लगभग 1 क्विंटल , लाल रंग 4 किलो मिला। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

बुधवार, 27 जनवरी 2021

देश के वीर शहीदों के नाम रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को हुआ सम्मान

खंडवा- भारतीय गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खंडवा एवं जय महाराणा रक्तदान समूह खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक खंडवा के सहयोग से निगम परिसर में किया गया। शिविर में युवा साथियों व महिलाओं के द्वारा जोश के साथ कुल 64 यूनिट रक्त का दान किया गया। रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देश के प्रति  प्रेम व समाज में हो रही रक्त की कमी को अपने रक्त का दान करके दूर करना था। इस कार्यक्रम में श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय महासचिव, खण्डवा जिला अध्यक्ष कुंवर पंकजराज सिंह पुरनी के द्वारा जय महाराणा रक्तदान समूह खण्डवा एवं जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक टीम की ओर से सम्मान पत्र वितरित किए गए। सम्पूर्ण पैथोलॉजी लेब (सोडानी डाइग्नोसिस) के रविन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम के द्वारा नि:शुल्क 30 लोगों की ब्लड शुगर की जाँच की गई। मिशन ग्रीन खंडवा के रितेश सोनी, नवीन सेन, मनोज सांखला एवं टीम द्वारा एक पौधे का वितरण रक्तवीरो को किया गया। आम आदमी पार्टी खंडवा जिला अध्यक्ष संजय मेढेकर, महिला विंग की अध्यक्ष मल्लिका देवनाथ एवं टीम के सदस्यों के द्वारा सम्मान पत्र एवं राकेश मालवीया, राजेश मालवीया द्वारा पौधे का वितरण किया गया। जैन मित्र मंडल खंडवा के स्वनिल प्रदीप जैन एवं उनकी टीम द्वारा फल फ्रूट का रक्तवीरो को वितरण किया गया। इस अवसर पर रक्तमित्र शैलू मंडलोई, कृष्णा सूर्यवंसी, शुभम गौड़, शैलेन्द्र राजपूत, मुकेश प्रभारी, रविन्द्र,राजपूत सहित जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक के डा. साकेत, पूजा रायकवार सहित टीम के सदस्य उपस्थित थे। 

मंगलवार, 26 जनवरी 2021

गणतंत्र दिवस पर क्यों नहीं किया जाता हैं ध्वजारोहण(Flag Hoisting)? जानिए यह है वजह..

हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान और गौरव का प्रतीक है। हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा फहराया जाता है। लेकिन 15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा फहराने में कुछ फर्क होता है। आइए आपको ऐसे ही 3 बड़े फर्क के बारे में बताते हैं....

ध्वजारोहण (Flag Hoisting) और झंडा फहराना (Flag Unfurling)

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस वाले दिन राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है। इसे ध्वजारोहण कहा जाता है। 
कुछ विशिष्ट अवसरों पर होने वाला वह कृत्य या समारोह, जिसमें झंडे की पहले से झुकाई हुई पता का फिर से खींचकर ध्वजदंड के ऊपर पहुँचाई और फहराई जाती है।

वहीं 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस वाले दिन राष्ट्रीय ध्वज ऊपर बंधा रहता है। उसे खोलकर फहराया जाता है जिसे झंडा फहराना कहते हैं। अंग्रेजी में ध्वजारोहण के लिए Flag Hoisting और झंडा फहराने के लिए Flag Unfurling शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति

15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री शामिल होते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ही ध्वजारोहण करते हैं। 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। 

स्थान का फर्क

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लाल किले पर होता है। वहीं प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। प्रधानमंत्री इस मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं। वहीं गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राजपथ पर होता है। गणतंत्र दिवस वाले दिन राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। 

26 जनवरी को ही राष्ट्रपति क्यों फहराते हैं ध्वज?

प्रधानमंत्री देश के राजनीतिक प्रमुख होते हैं जबकि राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख। देश का संविधान 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ। उससे पहले न देश में संविधान था और न राष्ट्रपति। इसी वजह से हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। 

Featured Post

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: खंडवा के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा डॉ अम्बेडकर चैत्यभूमि स्मारक मुंबई के दर्शन का सुनहरा अवसर

खंडवा-  मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना एक बार फिर जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आस्था, सम्मान और...