रविवार, 17 जनवरी 2021

जहरीली शराब कांड- अवैध शराब माफिया मुकेश किरार गिरफ्तार, चेन्नई पुलिस ने किया गिरफ्तार



मध्यप्रदेश : जहरीली शराब कांड में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी मुकेश किरार को गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश किरार की गिरफ्तारी चेन्नई से की गई है। मुरैना पुलिस का एक और दल जल्दी चेन्नई के लिए रवाना होने वाला है।


दरअसल मुरैना जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी मुकेश किरार पर 10 हजार का इनाम रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने शराब कांड के मुख्य आरोपी मुकेश किरार को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी मुकेश किरार की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी सुनील पांडे ने की है हालांकि अभी मैं चेन्नई पुलिस की अभिरक्षा में है इसके बाद मध्य प्रदेश का 1 पुलिस दस्ता जल्द ही चेन्नई के लिए रवाना होगा।


इससे पहले मंदसौर जिला प्रशासन ने नोटिस का जवाब नहीं देने की वजह से रविवार को शराब कांड के मुख्य आरोपी मुकेश के घर में जमींदोज कर दिया था ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने की वजह से पिछले सोमवार को नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई बीमार हुए थे वहीं अब मौत का आंकड़ा 24 पहुंच चुका है जबकि 24 से ज्यादा लोग अब तक बीमार है।


जिसके बाद पुलिस ने सीएम के निर्देश पर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू की थी इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं चार आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। चेहरे ने शराब कांड का मुख्य आरोपी मुकेश किरार 11 जनवरी से फरार चल रहा था। इसके बाद आखिरकार चेन्नई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया हालांकि अभी वह चेन्नई पुलिस की कस्टडी में है। और जल्दी मध्य प्रदेश पुलिस उसे लेने के लिए पहुंचने वाले हैं।


शनिवार, 16 जनवरी 2021

महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ के तहत स्कूल एवं झुग्गी बस्ती में महिलाओं/बालिकाओं को किया जागरूक




भोपाल - माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान‘‘ के तहत भोपाल पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों एवं महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओ/बालिकाओं से संवाद कर महिला अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के संबंध में संवाद किये जा रहे है।


इसी क्रम में आज दिनाँक 16/01/2021 थाना कमला नगर क्षेत्र के अंतर्गत मांडवा झुग्गी बस्ती एवं नया बसेरा में उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ भोपाल सुश्री माणिक मणि कुमावत एवं महिला उप निरीक्षक आकांक्षा शर्मा के द्वारा वहां निवासरत महिलाओं और बच्चियों को एकत्र कर महिला सशक्ति अभियान के तहत जागरूक कर महिलाओ के सम्मान व उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गयी।


इसी तरह थाना स्टेशन बज़रिया के गोल्डन बर्ड पब्लिक स्कूल करारिया के छात्र/ छात्राओं को सोशल डिस्टेंस के नियम ध्यान रखते हुए एकत्र कर महिला सशक्ति अभियान के तहत जागरूक कर महिलाओ के सम्मान व उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गयी।


भोपाल पुलिस द्वारा "सम्मान"  कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की रोकथाम एवं उनके निवारण के लिये विधिक सलाह देते हुये तथा सायबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया एवं हेल्पलाईन नम्बर डायल 100, 1090, 1098 तथा मध्यप्रदेश पुलिस के मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी गई एवं नम्बर साझा किए गये। इस मौके पर डीएसपी मनामनी कुमावत, एसआई सुलोचना गहलोद, एसआई आकांक्षा, एएसआई कैलाश ग्वाले और कई पुलिस अधिकारी व पुलिस जवान , नवयुवक अहिरवार समाज के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल मंडराई और नया बसेरा के समाज सेवक सुनील ठाकरे एवं महिलाएं व बालिकायें उपस्थित थी। 

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

निकाय चुनाव में MDP उतारेगी अपने उम्मीदवार, तैयारियों को लेकर बैठक हुई सम्पन्न



पंधाना- नगर पंधाना में माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है जिसके संबंध में नगर की एक मीटिंग रखी गई ।इस बैठक में पंधाना नगर के युवा एवं वरिष्ठ उपस्थित रहे।तहसील अध्यक्ष अरशद खान ने बताया आगामी नगर परिषद के चुनाव में पार्टी अध्यक्ष पद हेतु व सभी 15 वार्ड में प्रत्याशी उतारेगी।इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष रियाज खान अमजद क़ादरी तहसीन खान निसार अली जुबेर तंवर तोहिद अली राजा खान  नासिर पठान दाऊद खान रोशन खान हाफिज खान फैय्याज खान उपस्थित हुए

निधि समर्पण महाअभियान तहत भक्त कर रहे बढ़चढ़कर दान, भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर जनता में दिखी उत्सुकता




पंधाना- पंधाना नगर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महा अभियान में पंधाना नगर की जनता बढ़चढ़कर दान कर रही है।इसी क्रम में  किराना व्यापारी राजेश विजय राठौर की माता जी श्रीमती उमा बाई राठौर ने  स्वर्गीय अशोक जी राठौर की  स्मृति में  अयोध्या में  श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए  51000 इकावन हजार रूपए की राशि समर्पित की।

बुधवार, 13 जनवरी 2021

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती



पंधाना- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंधाना इकाई द्वारा नगर के हाई सेकेंडरी मैदान पर राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के निमित्त स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाग छात्रावास प्रमुख शांतम दुबे, जिला संयोजक शुभम सावले,नगर अध्यक्ष शिवम जायसवाल मंच पर उपस्तिथ हुए कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री ज्यांशु प्रजापति ने किया और बताया कि युवा का उलटा होता है वायु और जब वायु अपना रूह बदलता है तो इतिहास रच  जाता है ।
जिला संयोजक शुभम सावले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि विद्यार्थी परिषद स्वामी जी के पद चिन्हों पर चलते हुए अखिल भारतीय स्तर पर कार्य कर रही है सभी शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रवाद के भाव को लेकर के अलख जगाने का कार्य विद्यार्थी परिषद कर रही है कोरोना महामारी काल के समय भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वंचितों तक खाद्यान्न उपलब्ध कराने के कार्य किए हैं ।


पंधाना नगर के समस्त प्रमुख मार्गो और चौराहा से भी भव्य रैली का आयोजन हुआ
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उत्साह के साथ में गगनचुंबी नारे लगाते हुए पंधाना नगर की गलियों में रैली के माध्यम से घूमे
कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक वंदे मातरम का गायन हुआ उसके पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस बीच उपस्थित कार्यकर्ता जय जी केलदे विक्रांत जी मंडलोई युवराज राजपूत पुष्पराज सिंह राजपूत रितेश मोरे राम कुशवाहा राम भावसार विजय प्रजापति नमन साकले शुभम प्रजापति  भीम साकले अरबाज खान ज्योति मेढे संदीप ओसवाल मयंक साकले संस्कार जायसवाल विक्की रॉय क्षितिज जायसवाल विजय प्रजापति पार्थ भावसार मोहित कुशवाहा सत्यपाल सिंह चौहान अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

सोमवार, 11 जनवरी 2021

अब सोलर ऊर्जा में निमाड़ का नाम दुनिया मे चमकेगा, फ्लोटिंग सोलर प्लांट (तैरता सोलर बिजली संयंत्र) ओंकारेश्वर डेम के बेकवाटर में होगा स्थापित



खंडवा- बिजली उत्पादन में देश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा जिला घोषित होने जा रहा है। इंदिरा सागर ओंकारेश्वर परियोजना सिंगाजी ताप परियोजना के बाद अब प्रदेश के पहले फ्लोटिंग सोलर प्लांट की स्थापना तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में होने जा रही है। गर्व का विषय है कि खंडवा का नाम बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक रिकॉर्ड कायम करेगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की सक्रियता के चलते हाइड्रो और थर्मल पावर के बाद अब सोलर पैनल में भी खंडवा बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 2 वर्ष में यह प्लांट शुरू होकर 600 मेगावाट बिजली प्रदान करने लगेगा। जिले में सिंचाई योजना के बाद एक और सौगात हमें प्राप्त हो रही है। इस कार्य के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त होकर शीघ्र टेंडर प्रक्रिया होगी और कार्य शुरू होकर 2 वर्ष में बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। सोमवार को नवीन नवकरनीय ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग तीर्थ नगरी ओकारेश्वर पहुंचे और भोले बाबा के दर्शन कर सोलर प्लांट स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र शासकीय प्रक्रिया पूर्ण की जाए ताकि भूमि पूजन कर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री डंग ने कहा कि खण्डवा जिले में ताप विद्युत परियोजना व जल विद्युत परियोजना के साथ-साथ अब सौर ऊर्जा विद्युत परियोजना भी स्थापित होने जा रही है, जिससे खण्डवा जिला अब पॉवर हब बन जाएगा। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री डंग ने कलेक्टर अनय द्विवेदी से कहा कि सौलर पॉवर प्लांट की सभी गतिविधियां समय पर पूरी हो। वन विभाग व अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर सभी आवश्यक स्वीकृतियां समय पर मिल जाएं, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस पॉवर प्लांट की डीपीआर इस माह तैयार हो जाएगी तथा जुलाई माह के अंत तक टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जुलाई 2023 तक ओंकारेश्वर में सौलर फ्लोटिंग पॉवर प्लांट परियोजना अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करना प्रारंभ कर देगी। 
सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूर दृष्टा है। उनकी दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित हो रहे है। उन्होंने कहा कि ताप विद्युत परियोजनाओं से बहुत प्रदूषण होता है तथा कोयले के भण्डार एक सीमा के बाद खत्म हो जाएंगे। इसलिए अब नवीन व नवकरणीय विभाग का दायित्व बढ़ गया है, क्योंकि सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा से बिजली तैयार करने के लिए असीमित संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले के ग्राम छिरवेल में 200 मेगावॉट व ओंकारेश्वर के 600 मेगावॉट मिलाकर कुल 800 मेगावॉट क्षमता का सौलर विद्युत उत्पादन जिले में होने लगेगा, जो कि देश में किसी एक जिले में सर्वाधिक है।
विधायक देवेन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ताप विद्युत व जल विद्युत परियोजना के बाद सौर ऊर्जा विद्युत परियोजना स्थापित होने से खण्डवा जिले के विकास को नई गति मिलेगी। मांधाता विधायक नारायण पटेल ने इस अवसर पर कहा कि इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर सागर की स्थापना के लिए खण्डवा जिले के ग्रामीणों ने बहुत बड़ा त्याग किया है, जिले के लगभग 300 गांव विस्थापित किए गए है, जिससे हजारों ग्रामीणों को परेशानी उठाना पड़ी। इस त्याग के कारण ही आज खण्डवा जिले में देश के सबसे बड़े सौर ऊर्जा व जल विद्युत संयंत्र स्थापित हो सके हैं।


 इस अवसर पर खंडवा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश ऊर्जा मंत्री हरदीपसिंह डांग, मान्धाता विधायक नारायण पटेल व खण्डवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर स्वीकृत कार्ययोजना के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तहेदिल से आभार माना। 

मुंबई से आए डांसर जॉनी डिसूजा ने किशोरदा की समाधि पर किया नमन, डांस की कला का खंडवा में नि:शुल्क दूंगा प्रशिक्षण - जॉनी डिसूजा




खंडवा- जिले में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कमी है तो अच्छे मंच की, जहां उन्हें अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिल सके ताकि वे अपनी कला दूर-दराज तक फैला सके। धार्मिक गतिविधियों के साथ ही हमारे जिले में गायन, डांस, पढ़ाई, खेल गतिविधियों में कई प्रतिभाएं हैं जिन्होंने अपने हुनर का परिचय देते हुए आगे बढ़ाया और खंडवा का नाम देश-विदेश में रोशन किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गणेश तलाई क्षेत्र के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे बलराम जिन्होंने स्कूली शिक्षा सुभाष स्कूल में हासिल की और डांस के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते थे लेकिन खंडवा में उन्हें डांस का कोई मंच नहीं मिलने से बिना परिवार को सूचना दिए घर निकलकर मायानगरी मुंबई पहुंचे और दो वर्षो तक लगातार संघर्ष करते हुए डांस के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाए। कई फिल्मों में उन्होंने बतौर डांसर काम किया। फिल्मों के साथ ही कई धारावाहिकों में भी काम किया। इन दिनों वे अपनी जन्मभूमि खंडवा में आए हुए हैं। 


अपने दोस्त चेतन गौहर और धीरज बड़ोले व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के सचिव नारायण बाहेती, प्रवक्ता सुनील जैन के साथ किशोर स्मारक व किशोरदा की समाधि पर पहुंचे जहां किशोर दा को गीतों के माध्यम से पुष्पांजलि अर्पित की और स्मारक पर उन्होंने अपने डांस का हुनर भी दिखाया। इस अवसर पर बलराम उर्फ जॉनी डिसूजा ने कहा कि इच्छाशक्ति के चलते हर कार्य संभव है। मेरी जिद थी कि डांस के क्षेत्र में मेरे कदम आगे बढ़ाना है जिसमें मैं सफल हुआ। मुंबई जैसी नगरी में आज मैं कई नामी कलाकारों के बीच डांस की प्रस्तुति दे रहा हूं। कुछ दिनों के लिए खंडवा में हूं और मेरी इच्छा है कि जो भी मैंने मुंबई में डांस की विधा सीखी है उसमें कुछ विद्यार्थी यदि चाहे तो मैं उन्हें नि:शुल्क डांस सिखाने को तैयार हूं। मंच के सचिव नारायण बाहेती ने कहा कि किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के माध्यम से हम डांस क्लास शुरू कर जॉनी डिसूजा के हुनर के माध्यम से बच्चों को डांस सिखाएंगे।