पंधाना- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंधाना इकाई द्वारा नगर के हाई सेकेंडरी मैदान पर राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के निमित्त स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाग छात्रावास प्रमुख शांतम दुबे, जिला संयोजक शुभम सावले,नगर अध्यक्ष शिवम जायसवाल मंच पर उपस्तिथ हुए कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री ज्यांशु प्रजापति ने किया और बताया कि युवा का उलटा होता है वायु और जब वायु अपना रूह बदलता है तो इतिहास रच जाता है ।
जिला संयोजक शुभम सावले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि विद्यार्थी परिषद स्वामी जी के पद चिन्हों पर चलते हुए अखिल भारतीय स्तर पर कार्य कर रही है सभी शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रवाद के भाव को लेकर के अलख जगाने का कार्य विद्यार्थी परिषद कर रही है कोरोना महामारी काल के समय भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वंचितों तक खाद्यान्न उपलब्ध कराने के कार्य किए हैं ।
पंधाना नगर के समस्त प्रमुख मार्गो और चौराहा से भी भव्य रैली का आयोजन हुआ
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उत्साह के साथ में गगनचुंबी नारे लगाते हुए पंधाना नगर की गलियों में रैली के माध्यम से घूमे
कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक वंदे मातरम का गायन हुआ उसके पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस बीच उपस्थित कार्यकर्ता जय जी केलदे विक्रांत जी मंडलोई युवराज राजपूत पुष्पराज सिंह राजपूत रितेश मोरे राम कुशवाहा राम भावसार विजय प्रजापति नमन साकले शुभम प्रजापति भीम साकले अरबाज खान ज्योति मेढे संदीप ओसवाल मयंक साकले संस्कार जायसवाल विक्की रॉय क्षितिज जायसवाल विजय प्रजापति पार्थ भावसार मोहित कुशवाहा सत्यपाल सिंह चौहान अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें