रविवार, 10 जनवरी 2021

अलाव पर चर्चा - क्षेत्रीय विधायक राम दांगोरे ने नागरिकों की समस्या सुनी



पंधाना - पंधाना विधायक राम दांगोरे पंधाना नगर की जनता की समस्याओं को सुनने के लिए लगातार पंधाना नगर के वार्डो में पहुचकर वहाँ के लोगों की समस्याओं को सुन रहे है। इसी क्रम में अलाव पर चर्चा हेतु  वार्ड क्रमांक 5 जवाई कॉलोनी पहुचे जहा माननीय विधायक जी ने नागरिकों की समस्याएं सुनी एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को वार्ड वासियो के निराकरण के निर्देश दिए।

ग्राम दीवाल में निकाली गई राम आस्था रथ यात्रा




पंधाना/दिवाल :- ग्राम दीवाल में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र निधि संपूर्ण अभियान के अंतर्गत राम आस्था रथ यात्रा सुबह 9:00 बजे राम रथ की महा आरती कर यात्रा शुरू हुई यह यात्रा राम मंदिर चौक से माता चौक और बाजार चौक से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची जहां पर हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आरती की गई और इस यात्रा में शामिल मिथिलेश सिंह चौहान महेश कठोर रोहित राठौर मुकेश गब्बर और समस्त ग्रामवासी शामिल हुए

गुरुवार, 7 जनवरी 2021

जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खंडवा,व जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक खंडवा के सयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन



खण्डवा- 7 जनवरी (गुरुवार) को प्राथमिक स्वास्थ् केंद्र जावर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया किया गया जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जावर की टीम के साथ हरिश सेन जी ने विद्यायक देवेंद्र वर्मा मित्र मंडल के साथ रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन सोशल डिस्टनसिंग एव सेनिटाइजर की व्यवस्था के साथ जिला हॉस्पिटल में रक्त की कमी को देखते हुए किया गया है।
जेपीबी क्लब रक्तदान समूह के सदस्य रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि जय महाराणा रक्तदान समूह खंडवा एव प्राथमिक स्वस्थ केंद्र जावर की ओर से सम्मान पत्र देकर रक्तदाताओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र प्रभारी डॉ योगेश सोनी जी एव स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर जेपीबी क्लब रक्तदान समूह के रक्तमित्र शैलू मंडलोई, डॉ योगेश सोनी,जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक खण्डवा की ओर से डॉ जितेंद्र अहिरवार,सुनील खेते, श्रीमती पूजा रायकवार,कन्हैया भालेराव,देवड़ा जी व अन्य मौजूद रहे।

बुधवार, 6 जनवरी 2021

कैनोइंग तैराकी में एशियन स्टार बनेगी खंडवा की कावेरी



खंडवा- कहते हैं कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। पुनासा के पास बीड़ गांव के एक मछुआरे की बेटी कावेरी ढीमर ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। कावेरी ने गांव के बैकवाटर से तैराकी सीखकर कैनोइंग जो कि विदेशी खेल है। उसमें मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए परचम लहराया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली कावेरी मछली पकडऩे वाले एक गरीब पिता रणछोड़ ढीमर की बेटी है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिला दादाजी धूनीवाले, किशोर कुमार और माखनलाल चतुर्वेदी के नाम से जाना जाता है लेकिन खंडवा जिले में कई ऐसी छुपी हुई प्रतिभाएं भी हैं जो जिले का नाम प्रदेश, देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही है। एक मछुआरे की बेटी कावेरी ढीमर ने पुनासा के पास बीड़ गांव के बेक वाटर से तैराकी सीख कर अपने हुनर का परिचय देते हुए कैनोइंग औ कयाकिंग जो कि विदेशी गेम है उसमें मप्र का परचम लहाराया है। 



छोटी उम्र, बड़ा मकाम

गरीबी और मुफलिसी के बीच कुछ करने की चाहत ने कावेरी को वो पहचान दी जो शायद कम ही लोगों को नसीब होती है। सीमित संसाधनों के बाबजूद तैराकी के साथ कैनोइंग में कुछ कर गुजरने की हसरत से छोटी सी उम्र में  कावेरी ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उसके परिवार में इस खेल के प्रति इतना समर्पण नहीं था,लेकिन खंडवा के पूर्व जिला खेल अधिकारी जोसफ बक्सला,कोच चेतन गोहर ने इस बालिका को ग्रामीण क्षेत्र से निकालकर भोपाल तक पहुंचाया।

पिता का कर्ज दूर किया
कोच चेतन गौहर ने बताया कि इस बेटी की उपलब्धि इस बात से लगाई जा सकती है कि छोटी सी उम्र में उसने न सिर्फ अपने पिता के कर्ज को दूर किया, बल्कि अपने परिवार का पालन पोषण भी किया। इस बच्ची की तैराकी के बारे में जब हम को पता लगा तो जिला खेल अधिकारी और हम उनके घर पहुंचे।

बड़ी स्टार खिलाड़ी
इंदिरा सागर डेम के बैकवाटर के पास उनका घर है। परिवार का पालन पोषण मछली मारने और उससे बेचने के पैसे से होता है। पिता कर्ज में थे,लेकिन बेटी ने हिम्मत नहीं हारी। अपने हुनर के बल पर वह मध्य प्रदेश में कैनोइंग  खेल में सबसे कम उम्र में एक बड़ी स्टार खिलाड़ी है।  

तैराकी में गोल्ड मैडल
गांव के बैक वाटर से तैराकी की शुरूआत करने वाली कावेरी ने हाल ही में सब जूनियर में गोल्ड मेडल हासिल किया। जूनियर में गोल्ड मेडल मिला जूनियर रहते हुए सीनियर में गोल्ड मेडल लेना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कैप्टन पीयूष वारोई मुख्य कोच मध्य प्रदेश वाटर स्पोट्र्स अकादमी ने बताया कि ओलंपिक और एशियन चैंपियनशिप के लिए इसी माह कैंप आयोजित होने वाला है। खिलाड़ी कावेरी ने जो कर दिखाया है वह हर कोई नहीं कर सकता सब जूनियर में रहते हुए सीनियर में गोल्ड लेना बहुत बड़ी बात होती है।

मंगलवार, 5 जनवरी 2021

अयोध्या में रामजी का मंदिर भव्य और दिव्य बनेगा - पंडित श्याम मनावत



खंडवा- भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के कीर्ति स्तंभ है। वे पूर्ण अतीत पूर्ण अवतार हैं। वह मर्यादा पुरुषोत्तम है। वह भारतीय संस्कृति का प्रतीक है इसलिए उनका मंदिर पूरे विश्व की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। समस्त हिंदू समाज अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को बनाएगा और ईश्वरी शक्ति उसे दिव्य बनाएगी। यह उद्गार मानस मर्मज्ञ पंडित श्याम स्वरूप मनावत ने ग्राम आनंदपुर खैगांव में चल रही तीन दिवसीय रामकथा में प्रचवन देते हुए व्यक्त किए। पंडित मनावत जी ने कहा कि राम कथा में दस से जुड़े दो चरित्र हैं, एक है महाराज दशरथ और दूसरा है दश मुख दशानन। दशरथ वे है जो संसार को राम देते हैं और दशानन वह है जो राम का शत्रु है। इसलिए दशरथ के वंशज संसार को राम मंदिर देंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है और पूरे देश में जनजागरण के लिए शोभायात्राएं एवं कथाओं को आयोजन चल रहा है। आनंदपुर खैगांव में पंडित श्यामस्वरूप मनावत जी के मुखारविंद से तीन दिवसीय रामकथा चल रही है जिसका समापन बुधवार को होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र-अयोध्या में नव भव्य-दिव्य बनने वाले भगवान श्रीराम जी के मंदिर के निमित निधि-समर्पण महाजनजगरण अभियान हेतु आनंदपुर खैगांव में जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने श्री राम कथा में व्यासपीठ का पूजन किया व कथाकार श्रध्येय पंडित श्यामस्वरूप मनावत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मालव प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल, विभाग प्रचारक राजकुमार भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, विधायक देवेंद्र वर्मा, विहिप संगठन मंत्री सुरेश गुर्जर, विहिप जिलाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, सुनील जैन, अरुण सिंह मुन्ना, आशीष चटकेले, अनिल वर्मा, मंगलेश तोमर, श्रृंगी उपाध्याय, कपिल अग्रवाल, महेश चौधरी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन कार्यकारणी की घोषित, प्रांजली कुशवाह बनी अध्यक्ष



पंधाना- आज पंधाना नगर की शासकीय कन्या शाला में विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता शिवानी जायसवाल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन कार्यकारणी की घोषणा की। जिसमे शाला अध्यक्ष प्रांजली कुशवाह शाला मंत्री नैना मंडलोई शाला उपाध्यक्ष खुशी कुशवाह आंचल कुशवाह शिवानी टंगारे आंचल ताराचंद कुशवाहा निकिता कुशवाह शाला सहमंत्री नंदनी कटारिया सुनिधि सेन शिवानी पटेल रितु पटेल गुंजन जायसवाल स्नेहा प्रजापति SFD प्रमुख प्रिया भलराय SFS प्रमुख प्रियसी एकले सह SFS प्रमुख प्रिया प्रजापतिl
कार्यकारिणी घोषणा के समय उपस्तिथ परिषद के नगर अध्यक्ष शिवम जायसवाल नगर उपाध्यक्ष रितु खेरदे संस्कृति जायसवाल अभाविप के छात्र नेता जय केल्दे विक्रांत मंडलोई नगर मंत्री जयांशु प्रजापति सुभम प्रजापति भीम साकले राम भावसार सत्यपाल चौहान आदित्य कनाडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

रविवार, 3 जनवरी 2021

पाकिस्तानी सरकार चेत गई तो मध्यप्रदेश में ऐसा क्यों नहीं? किशोर प्रेमियों ने पीएम और सीएम से किशोरदा के बंगले को निर्धारित कीमत में खरीदकर स्मारक बनाने की मांग रखी



खंडवा- खंडवा के चहेेते किशोरकुमार का बंगला फिर चर्चा में है। पाकिस्तान में ख्यात अभिनेता दिलीपकुमार और राजकपूर के बंगले सरकार ने कीमत निर्धारित कर स्मारक बनाने का ऐलान कर दिया। मध्यप्रदेश की सरकार को भी खंडवा स्थित किशोरकुमार स्मारक के बारे में भी सोचने की जरूरत है। किशोरकुमार खंडवा की नहीं मध्यप्रदेश और देश की शान थे। संगीत की दुनिया में उनका बड़ा योगदान है। यह बंगला जर्जर हो गया है। अब बंगले के संरक्षण की जरूरत है। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ऐसा भी हो सकता है कि निर्धारित कीमत किशोरकुमार के परिजनों को एलाट कर दी जाए। इसे सरकार का पर्यटन विभाग अपने कब्जे में ले सकता है। हालांकि यह जगह ही बेशकीमती है। किशोरकुमार के चहेते समर्थकों का मानना है कि रुपहले पर्दे के कलाकारों के लिए जब दो देशोंं की सीमाएं एक हो जाती हैं। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों और संगीत का जादू सारे मन-मुटाव भुलाने की क्षमता रखता है, तो फिर मध्यप्रदेश सरकार का किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाने के लिए दिल क्यों नहीं पसीजता। संस्कृति और पर्यटन जैसा विभाग ही सरकार ने बना रखा है।


विश्व प्रसिद्ध हरफनमौला गायक कलाकार किशोर कुमार खंडवा वाले के बॉम्बे बाजार खंडवा स्थित पुश्तैनी बंगले को मप्र. सरकार राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर परिवार को संपत्ति का मूल्य अदा कर बंगले को संग्रहालय में तब्दील करे। किशोर प्रेमियों ने माँग करते हुए इस आशय का ज्ञापन तैयार किया है। जो मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खंडवा आगमन पर दिया जाएगा। किशोर 
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के सितारे दिलीप कुमार और राजकपूर के पाकिस्तान स्थित पुश्तैनी मकानों को खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने इन कलाकारों के घरों को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उसी तर्ज पर साहित्य, संस्कृति के देश में देश के हृदय प्रदेश में किशोर दा के खंडवा वाले के बंगले को सरकार खरीद कर किशोर दा के जीवन और कार्य क्षेत्र से संबंधित चीजों को संजोकर संग्रहालय का निर्माण करावे। हिन्दुस्तान में रह रहे कलाकारों के लिए पाक सरकार कितना सम्मान कर रही है तो किशोर कुमार तो हिन्दुस्तान की शान है, उनके सम्मान में सरकार यह कदम तो उठा ही सकती है। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर चावला, सचिव नारायण बाहेती, किशोर प्रेमी संजय पंचोलिया, हरीश गंगराड़े, संजीव अत्रिवाल, सुनील जैन, आशीष चटकेले सहित किशोर प्रेमियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से अनुरोध किया है कि किशोर कुमार के पुश्तैनी बंगले का अधिग्रहित कर किशोर राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए।