बुधवार, 8 जुलाई 2020

कोरोना का कहर- आज कोरोना सैम्पल में 3 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

खण्डवा - बुधवार को मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला से कुल 3 मरीजों की कोरोना जांच संबंधी रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उनमें 2 मरीज हाटकेश्वर वार्ड के तथा 1 अन्य ग्राम बरूड का है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कुल 464 संदिग्ध मरीजों के नए सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए है। डॉ. चौहान ने बताया कि अब तक जिले के 370 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक कुल 283 मरीज संक्रमण मुक्त होने के बाद कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किए जा चुके है। डॉ. चौहान ने बताया कि अभी तक कुल 8063 लोगों के सेम्पल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए, लिए जा चुके है, जिसमें से 6641 निगेटिव सेम्पल आए हैं।

कोरोना का कहर- आज कोरोना जांच संबंधी 3 रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना का कहर- कोरोना जांच संबंधी 3 रिपोर्ट आई पॉजिटिव

हाई स्कूल परीक्षा-परिणाम2020-पुष्पा हाई स्कूल का रिजल्ट 97.5 प्रतिशत रहा

खण्डवा- हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। खण्डवा जिले की पुष्पा हाई स्कूल का परिणाम 97.5 प्रतिशत रहा।
पुष्पा हाई स्कूल रोशनी के प्राचार्य श्री जोनशन ने बताया कि हमारी स्कूल का परिणाम अच्छा रहा। इस बार 40 छात्र- छात्रा परीक्षा शामिल हुए। जिसमें 27 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 11 बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वही एक छात्र अनुत्तीर्ण व एक छात्र अनुपस्थित रहा।
प्राचार्य श्री जोनशन ने बताया कि कक्षा 10 वीं में छात्रा अक्षता केश्वरे ने 400 में से 366 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। आयुषी शर्म ने 400 में से 350 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान, सुंदर चौहान ने 400 में से 348 अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है। इसके अलावा अंकित प्रसाद को 400 में से 337, अहसान यूनुस को 400 में से 333, विजय विश्वकर्मा ने 400 में से 315, विजय कालिया को 400 में से 305 एवं मुकेश ज्ञानसिंह ने 400 में से 302 अंक हासिल किये।
पुष्पा हाई स्कूल के प्राचार्य श्री जोनशन ने स्कूल में प्रथम आई बालिका अक्षता केश्वरे को सम्मानित किया।

कटनी में ऑटो व ट्रक में टक्कर 6 लोगों की मौत

कटनी- कटनी जिले के ढीमरखेडा के पास एक सवारी ऑटो तथा ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को उमरियापान पान स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें कटनी जिला चिकित्सालय  रिफर कर दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता डा अवनीश कुमार  के मुताबिक झिर्री गांव के करीब 10_12 लोग  एक सवारी ऑटो से खमतरा के साप्ताहिक बाजार आ रहे थे।
ऑटो में तादात से ज्यादा सवारी थीं ग्वाल बाबा के समीप खमतरा ओर से आ रहे ट्रक से ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई जिससे 6 लोगों की मौत हो गई।  मृतक आटो चालक अनिल यादव 26 साल ,  श्याम बाई 50 साल ,बालस्वरूप वैरागी 40 साल ,संत राम सिंह 22 साल ,सरिता सिंह 16 साल ,जमुनिया बाई 56 साल   
कटनी में  ऑटो व ट्रक में टक्कर 6 लोगों की मौत
____
कटनी । कटनी जिले के ढीमरखेडा के पास  एक सवारी ऑटो तथा ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को उमरियापान पान स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें कटनी जिला चिकित्सालय  रिफर कर दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता डा अवनीश कुमार  के मुताबिक झिर्री गांव के करीब 10_12 लोग  एक सवारी ऑटो से खमतरा के साप्ताहिक बाजार आ रहे थे।
ऑटो में तादात से ज्यादा सवारी थीं ग्वाल बाबा के समीप खमतरा ओर से आ रहे ट्रक से ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई जिससे 6 लोगों की मौत हो गई।  मृतक आटो चालक अनिल यादव 26 साल ,  श्याम बाई 50 साल ,बालस्वरूप वैरागी 40 साल ,संत राम सिंह 22 साल ,सरिता सिंह 16 साल ,जमुनिया बाई 56 साल   
की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  यह घटना  दोपहर 1 बजे की है। मृतकों में 2 महिलाएं तथा व एक  बच्ची भी शामिल हैं।सभी मृतक और घायल  झिर्री और डुडहा गांव के है।की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  यह घटना  दोपहर 1 बजे की है। मृतकों में 2 महिलाएं तथा व एक  बच्ची भी शामिल हैं।सभी मृतक और घायल  झिर्री और डुडहा गांव के है।

मंगलवार, 7 जुलाई 2020

कोरोना का कहर- कोरोना जांच संबंधी 14 रिपोर्ट पॉजिटिव व 151 रिपोर्ट निगेटिव आईं

खण्डवा - गत चौबीस घंटे में मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला से कोरोना जांच संबंधी कुल 165 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 151 निगेटिव तथा 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उनमें गुलमोहर कॉलोनी के 4 , बंगाली कॉलोनी में 3, छीपा कॉलोनी के 2, अनुपम नगर व छोटा आवार के 1-1 मरीज, रेलवे कॉलोनी का 1, बड़ा बम क्षेत्र का 1 मरीज और लक्कड़ बाजार का 1 मरीज शामिल है।
डॉ. चौहान ने बताया कि मंगलवार को कुल 3 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने पर खण्डवा के जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से तथा 3 अन्य को इंदौर के कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुल 255 लोगों सेम्पल लिए गए। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले के 366 नागरिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक कुल 283 मरीज संक्रमण मुक्त होने के बाद कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किए जा चुके है। डॉ. चौहान ने बताया कि अभी तक कुल 7599 लोगों के सेम्पल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए, लिए जा चुके है, जिसमें से 6518 निगेटिव सेम्पल आए हैं।

शासकीय महाविद्यालय में विकास कार्यों के लिए अतिशीघ्र होगी, 5 करोड़ रूपए की स्वीकृति-पूर्व मंत्री अर्चना दीदी

बुरहानपुर- मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) अपने क्षेत्र के विकास हेतु लगातार प्रयत्नशील होकर कार्य कर रही है। किसानों, मजदूरों, महिलाओं सहित आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण के साथ क्षेत्र की मूलभूत कार्य एवं विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य को अमलीजामा पहनाने हेतु प्रयासरत् होकर वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों से पत्राचार एवं संपर्क कर कार्य कर रही है। इसी के साथ ही पूर्व में स्वीकृत कार्यों को पूर्ण किए जाने के साथ नए विकास कार्यों की स्वीकृति करा रही है।
 पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर नगर के एक मात्र शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित स्टॉफ की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग से 5 करोड़ रूपए स्वीकृत किए जाने हेतु मांग रखी। श्रीमती चिटनिस ने यह राशि विश्व बैंक परियोजना/रूसा परियोजना से बुरहानपुर के शासकीय महाविद्यालय को राशि प्रदान किए जाने की बात कही।
 श्रीमती चिटनिस ने बताया कि इस राशि से महाविद्यालय में कांफ्रेंस हॉल निर्माण हेतु 45 लाख, कॉलेज के भीतर सड़क, पुलिया इत्यादि विकास कार्य हेतु 83 लाख, बिजली-वायफाल हेतु 125 लाख, प्रवेश द्वार का निर्माण 9 लाख, प्लांटेशन हेतु 5 लाख, पेवर ब्लॉक हेतु 15 लाख, ग्राउंड को समतल कर मैदान विकसित करने के लिए 20 लाख, बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 90 लाख, वाहन पार्किंग हेतु स्टैंड का निर्माण के लिए 10 लाख रूपए सहित सुपर विजन चार्ज व अन्य चार्ज के लिए 37 लाख रूपए के प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत कराए गए है। जिसकी अतिशीघ्र स्वीकृति जारी किए जाने की बात कही।

Featured Post

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: खंडवा के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा डॉ अम्बेडकर चैत्यभूमि स्मारक मुंबई के दर्शन का सुनहरा अवसर

खंडवा-  मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना एक बार फिर जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आस्था, सम्मान और...