शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

खालवा क्षेत्र में अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई | 14 प्रकरण दर्ज, 38 पाव देशी मदिरा, 81 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 720 किलोग्राम महुआ लहान जप्त

खंडवा- कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को आबकारी विभाग के दल द्वारा खालवा क्षेत्र के ग्राम जामनिया, मानपुरा, लखौरा रैयत एवं टीटगांव तथा क्षेत्र में स्थित किराना दुकानों पर दबिश देकर जांच की कार्रवाई की गई।

जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से 38 पाव देशी मदिरा प्लेन, 81 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 720 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। जप्त महुआ लहान को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट किया गया।

अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 14 प्रकरण कायम किए गए हैं। जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 87 हजार रुपये है।

आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है। अवैध मदिरा संबंधी गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें