रविवार, 30 अगस्त 2026

किल्लौद पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 40 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त | मिनावा रोड पर दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा आरोपी, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

खंडवा/किल्लौद- जिले के किल्लौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 क्वार्टर देशी मदिरा बरामद की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 110/26 के तहत 30 अगस्त 2026 को मिनावा रोड, ग्राम किल्लौद क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अर्जुन पिता कल्लू (30 वर्ष), निवासी ग्राम लछोरा को अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं कब्जा करते हुए पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 40 क्वार्टर देशी मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व उपनिरीक्षक दिलीप यादव ने किया। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें