गुरुवार, 27 मार्च 2025
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों से होने वाले स्वास्थ्य एवं अन्य दुष्प्रभाव की दी गई जानकारी
खंडवा- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में आने वाले रोगियों एवं परिजनों को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों से होने वाले स्वास्थ्य एवं अन्य दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा द्वारा बताया गया कि तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में कोटपा एक्ट सेक्शन 4 के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू सेवन वर्जित है। उल्लघंन कर्ता पर 200 रूपये तक का अर्थदंड का प्रावधान है। जिला चिकित्सालय परिसर में तम्बाकू उत्पादों के सेवन करके गन्दगी करने वाले व्यक्तियों पर कोटपा एक्ट के अंतर्गत लगातार कारवाही की जा रही है। मार्च 2025 से अब तक 3150 रूपये का अर्थदंड वसूला गया। उनके द्वारा यह भी बताया कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज खंडवा परिसर में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को धारा 6-ए बिना निर्धारित सूचना पोर्टल एवं धारा 6-ब (शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद भेजना निषेध है) की जानकारी एवं समझाइश भी दी गई तथा उल्लंघन करने पर कोटपा की संबंधित धारा के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, यह भी चेतावनी दी गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
भारतीय संविधान: लोकतंत्र की आधारशिला, अधिकारों की गारंटी और बदलते भारत का मार्गदर्शक | मूल संविधान से लेकर 106वें संशोधन तक संविधान ने समय के साथ खुद को बदला, लेकिन न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की मूल भावना आज भी कायम
ग्राम तक न्यूज डेस्क/न ई दिल्ली- भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक शासन की आधारशिला है। यह केवल सरकार के गठन और उसके अधिकारों क...
-
हरसूद- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका ...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
-
नया हरसूद- नया हरसूद स्थित अरिहंत पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षाओ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें