खण्डवा - कोरोना वायरस से संक्रमित 7 मरीजों की मंगलवार को कोविड केयर सेंटर खण्डवा से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान वहां उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने ताली बजाकर कोरोना विजेताओं का स्वागत किया। कोरोना विजेताओं ने इस अवसर पर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर में की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टॉफ का व्यवहार भी सराहनीय है। कोरोना विजेताओं ने कहा कि अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर है। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने इन मरीजों को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी। जिन मरीजों की मंगलवार को खण्डवा कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें संदीप सिंह, जेठानंद, राहुल अहुजा, मोहित असवानी, संजय मोहलानी , अशोक असवानी, मोहम्मद इमरान शामिल है। इसके पूर्व सोहनलाल, तारा बाई, नरेन्द्र बक्शी, मुबारक, हेमलता, मो. शकील की छुट्टी भी सोमवार देर रात को हुई है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, हरसूद एसडीएम डॉ. परीक्षित झाडे, मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. प्रमिला वर्मा, सहित अन्य चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
भारतीय संविधान: लोकतंत्र की आधारशिला, अधिकारों की गारंटी और बदलते भारत का मार्गदर्शक | मूल संविधान से लेकर 106वें संशोधन तक संविधान ने समय के साथ खुद को बदला, लेकिन न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की मूल भावना आज भी कायम
ग्राम तक न्यूज डेस्क/न ई दिल्ली- भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक शासन की आधारशिला है। यह केवल सरकार के गठन और उसके अधिकारों क...
-
हरसूद- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका ...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
-
नया हरसूद- नया हरसूद स्थित अरिहंत पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षाओ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें