खण्डवा- कोरोना संक्रमण के चलते खण्डवा जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला महामारी अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि आज प्राप्त रिपोर्ट में 143 रिपोर्ट निगेटिव तथा 21 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं।
अब तक कुल 186 पॉजिटिव व 1792 निगेटिव रिपोर्ट हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जा रहा है।
ये जिला प्रशासन द्वारा सही दिशा में उठाये गए कदमों का ही परिणाम है कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर संदिग्ध मरीजों के सैम्पल्स भेजकर परीक्षण कराया जा रहा है, जिसमें ये पॉजिटिव मरीज सामने आए है।
राहत देने वाली खबर यह भी है कि बालक अनस सहित 5 कोरोना विजेता डिस्चार्ज होकर अपने घर के लिए रवाना हुए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें